रत्नात्रयगिरि अतिशय क्षेत्र पावई पहुंचकर सैकडों भक्तों ने समाज सेवी धर्मेंद्र जैन के अवतरण दिवस पर सपरिवार भक्तामर विधान में भाग लिया। विमर्श जागृति मंच के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं गोलालारिय समाज अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार जैन पोस्ट ऑफिस के अवतरण दिवस पर परिवार की ओर से यह आयोजन हुआ। पावई से पढ़िए, सोनल जैन की यह रिपोर्ट….
पावई। रत्नात्रयगिरि अतिशय क्षेत्र पावई पहुंचकर सैकडों भक्तों ने समाज सेवी धर्मेंद्र जैन के अवतरण दिवस पर सपरिवार भक्तामर विधान में भाग लिया। विमर्श जागृति मंच के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं गोलालारिय समाज अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार जैन पोस्ट ऑफिस के अवतरण दिवस पर परिवार की ओर से अतिशय क्षेत्र रत्नात्रयगिरि पावई में नववर्ष के अवसर पर भक्तामर विधान किया गया। इस अवसर पर मूलनायक नमिनाथ भगवान के अभिषेक शांतिधारा पूजन के बाद आचार्य मानतुंगाचार्य द्वारा रचित एवं आचार्य सौरभ सागर जी महाराज द्वारा हिंदी में अनुवादित भक्तामर विधान के माध्यम से प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ भगवान के गुणों का गुणानुवाद भव्यता के साथ किया गया। आचार्य, भगवंतों का भी अर्घ्य चढ़ाया गया एवं पांच शिखरों वाले निर्माणाधीन जिनालय पर ध्वजारोहण और पौधरोपण का पुनीत कार्य महिला समिति की ओर से किया गया।
इन सबकी मौजूदगी में हुआ आयोजन
इस अवसर क्षेत्रीय परम संरक्षक, अतिशय क्षेत्र कमेटी, गोलालारिय समाज सेवा समिति, पार्श्वनाथ मंदिर कमेटी अध्यक्ष, मॉडल स्कूल संचालिका, चंद्रप्रभु महिला मंडल, गोलालारे महिला मंडल कार्याध्यक्ष, आईजा जिला प्रभारी सहित अनेकानेक साधर्मी बंधु क्षेत्र पर उपस्थित हुए। विधानोपरांत विधान आयोजक परिवार गुणमाला जैन धर्मेंद्रकुमार जैन पोस्ट ऑफ़िस, कोमल जैन, आस्था जैन, आर्जव जैन परिवार की ओर से क्षेत्र पर पधारे सभी साधर्मी बंधुओं को वात्सल्य भोज कराया गया।
विजय जैन जमसारा का किया सम्मान
विधान प्रस्तुति पंडित महेश जैन, राजीव कुमार जैन, मनोज केशरी की ओर से विशिष्ट भजनों के माध्यम से की गई। विगत 15 दिनों से लगातार क्षेत्र पर रहकर ही देव शास्त्र गुरु की आराधना कर रहे क्षेत्र कार्याध्यक्ष विजय जैन जमसारा का सम्मान गोलालारिय समाज सेवा समिति की ओर से किया गया।













Add Comment