समाचार

अंतरराष्ट्रीय भक्तामर दिवस पर भक्तामर स्तोत्र का किया पाठ : विश्व शांति, समृद्धि, स्वस्थ और कल्याण के लिए हीलिंग प्रार्थना की


भक्तामर वाले बाबा डॉ. प्रणाम सागर जी महाराज की प्रेरणा एवं 9 अक्टूबर को घोषित विश्व अंतरराष्ट्रीय भक्तामर दिवस पर नेमीनगर जैन कॉलोनी में आचार्य श्री विभव सागर जी महाराज के शिष्य मुनिश्री अध्ययन सागर जी महाराज संघ के सानिध्य में सामूहिक भक्तामर आराधना एवं प्रार्थना की गई। पूज्य गुरूदेव ने इस अवसर पर सभी को आशीर्वाद स्वरूप भक्तामर की महिमा भी बताई। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


 इंदौर। भक्तामर वाले बाबा डॉ. प्रणाम सागर जी महाराज की प्रेरणा एवं 9 अक्टूबर को घोषित विश्व अंतरराष्ट्रीय भक्तामर दिवस पर नेमीनगर जैन कॉलोनी में आचार्य श्री विभव सागर जी महाराज के शिष्य मुनिश्री अध्ययन सागर जी महाराज संघ के सानिध्य में सामूहिक भक्तामर आराधना एवं प्रार्थना की गई। पूज्य गुरूदेव ने इस अवसर पर सभी को आशीर्वाद स्वरूप भक्तामर की महिमा भी बताई। यह जानकारी देते हुए नेमीनगर जैन कॉलोनी के इंद्रकुमार सेठी और कैलाश लुहाड़िया ने बताया कि भक्तामर स्तोत्र चमत्कारिक हीलिंग शक्ति का स्रोत है। यह मन की शांति, व्यापार की वृद्धि, स्वास्थ्य, परिवारिक सुख और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग है। प्रारंभ में दीप प्रज्वलन अनिल अजमेरा, कैलाश लुहाड़िया, इंद्रकुमार सेठी, माणकचंद जैन, राजेश जैन, किरण बडजात्या, रेखा पतंग्या, प्रतिभा अजमेरा ने किया। नेमीनगर जैन कॉलोनी में उपस्थित समाजजनों ने 9 अक्टूबर को सुबह नौ बजकर नौ मिनट और 9 सेकंड होते ही सामूहिक रूप से एक स्वर में भक्तामर स्तोत्र पाठ शुरू कर दिया एवं विश्व शांति, समृद्धि, स्वस्थ और कल्याण के लिए हीलिंग प्रार्थना की।

शहर के साथ देश-विदेश में निर्धारित समय में जो समाजजन जहां था। वहीं पर भक्तामर स्तोत्र पाठ किया। भक्तामर स्तोत्र पाठ एवं प्रार्थना का देश विदेश में मुनिश्री प्रणाम सागर जी महाराज के आह्वान पर दिगंबर जैन पंचायत, पार्श्वनाथ मंदिर, राजा बजार, छ. संभाजीनगर ने आयोजन किया। जिसके तहत दिगंबर जैन समाज नेमीनगर जैन कॉलोनी में भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर किरण बड़जात्या, वीणा सेठी, रेखा पतंग्या, कौशल्या पतंग्या, प्रतिभा अजमेरा, मधु जैन सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page