समाचार

नसिया जी में भक्तामर महामंडल विधान का हुआ समापन : अभिषेक एवं विश्व शांति के लिए शांतिधारा हुई


मुनि श्रीआदित्य सागर जी महाराज ससंघ सानिध्य में श्री भक्तामर महामंडल विधान अर्चना का तीन दिवसीय आयोजन किया गया। तीसरे और अंतिम दिन की शुरुआत सुबह 6:30 से नित्य नियम पूजन श्रीजी के अभिषेक एवं विश्व में शांति के लिए शांतिधारा हुई। इंदौर से पढ़िए यह खबर…


इंदौर। श्री भक्तामर महा आराधना मोदी जी की नसिया में आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के शिष्य मुनि श्रीआदित्य सागर जी महाराज ससंघ सानिध्य में श्री भक्तामर महामंडल विधान अर्चना का तीन दिवसीय आयोजन किया गया। तीसरे और अंतिम दिन की शुरुआत सुबह 6:30 से नित्य नियम पूजन श्रीजी के अभिषेक एवं विश्व में शांति के लिए शांतिधारा हुई। शांतिधारा में बीजाक्षर मंत्र मुनिश्री अप्रमित सागर महाराज के मुख से उच्चारित हुए। इसके बाद भगवान की भक्तिमय नित्य नियम पूजन की गई।

अर्घ्य समर्पित कर भक्ति की

राजेश जैन दद्दू ने बताया कि विधान की मांगलिक क्रिया बालब्रह्मचारी पियूष भैया ने करवाई। पूजन के बाद भक्तामर विधान शुरू हुआ। इसमें मुनिश्री अप्रमित सागर महाराज ने अपनी सुमधुर कंठ से भक्तामर के 48 काव्यों का अपनी सुमधुर आवाज में उच्चारण किया। जिसमे प्रत्येक काव्यों पर इन्द्रों द्वारा मंडल पर अर्घ्य समर्पित कर भक्ति की गई। संगीत की स्वरलहरियों मे हजारों श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से विधान को पूर्ण किया।

गुरु भक्त परिवार को मंगल आशीर्वाद दिया

विधान पूर्ण होने के बाद संपूर्ण विश्व में हर्षोल्लास रहे इसके लिए हवन किया गया। मुनि श्री आदित्य सागर जी महाराज के मंगल प्रवचन में रविवार को आयोजन के प्रायोजक समर्पण समूह एवं गुरु भक्त परिवार को मंगल आशीर्वाद दिया। आगे भी पूरा समूह भारत में धर्म की पताका लहराते रहे,ऐसा आदेश दिया। मुनि श्री ने कहा इस भक्तामर महा विधान में जो भक्त इंद्र इन्द्राणी बनकर बैठे उनको भी अपना मंगलमय आशीर्वाद दिया।

इन्होंने प्राप्त किया सौभाग्य

अंतिम दिन के सौधर्म इंद्र अनंत अदिति गादिया, कुबेर अक्षय रितिक काला यज्ञनायक आदि थे। मुनि श्री आदित्य सागर जी का पाद प्रक्षालन करने का प्रथम सौभाग्य राजेश संगीता काला परिवार ने प्राप्त किया।

समस्त जानकारी गुरु भक्ति चिराग गोधा, अतिशय जैन ,तनय जैन, श्रेयांश जैन ने दी। समारोह में सभी इंद्र इंद्राणियों की भोजन व्यवस्था श्री पार्श्वनाथ पंचायती मंदिर, अंजनी नगर कमेटी के ऋषभ पाटनी, देवेंद्र सोगानी के सुपुर्द है। जो बड़े ही वात्सल्य भावों से सभी को भोजन करा पुण्य का लाभ ले रहे हैं। मुख्य अतिथि विधायक मालिनी गौड़, पूर्व पार्षद दीपक जैन टीनू, खातीवाला टैंक से अनिल जैन, छावनी से देवेंद्र सेठी का सम्मान कर मुनिश्री से आशीर्वाद प्राप्त किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
1
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page