दशलक्षण महापर्व के अवसर पर दिगंबर जैन सोशल ग्रुप इंदौर मैन द्वारा कांच मंदिर प्रांगण में “भजन हमारे भाग्य तुम्हारे” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भक्तिमय गीतों और नृत्यों ने वातावरण को प्रभु भक्ति में सराबोर कर दिया। पढ़िए राजेश जैन दद्दु की ख़ास रिपोर्ट…
इंदौर। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप इंदौर मैन द्वारा दशलक्षण महापर्व के अंतर्गत कांच मंदिर प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रम की श्रृंखला में “भजन हमारे भाग्य तुम्हारे” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन ग्रुप अध्यक्षा रुचिता सेठी एवं सचिव रीना जैन ने किया। प्रतियोगिता में पूरा वातावरण प्रभु भक्ति में लीन हो गया। मेन ग्रुप के तेज कुमार, दीपाली पाटोदी एवं राजेश पांड्या ने अपनी सुमधुर आवाज में भक्ति गीत प्रस्तुत किए, जिससे सभी भाव-विभोर हो उठे। कार्यक्रम की शुरुआत जैन आश्रम की बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत सुंदर भक्ति नृत्य से हुई, जिसमें सांस्कृतिक सचिव डॉली मनमोहन झांझरी एवं भारत अंशु जैन ने सहयोग दिया।
प्रथम पुरस्कार मोक्ष की उपाधि के रूप में राजेश एवं अवनी को
कार्यक्रम में विशेष सहयोग सुरेश मीणा, जैन मेहता तथा मुख्य अतिथि कमलेश कासलीवाल, अमित कासलीवाल, प्रदीप चौधरी, योगेश टोंग्या, राजेश-अनुपमा जैन रहे। दीप प्रज्वलन प्रिंसिपल टोंगिया, सुरेश मेहता, प्रदीप गंगवाल, राकेश विनायक, संजय पापड़ीवाला, इंदर सेठी, राजेश-स्नेहा जैन एवं भूपेंद्र जैन द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार मोक्ष की उपाधि के रूप में राजेश जैन एवं अवनी रौनक सेठी को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का आभार ज्ञापन सुशील पांड्या ने किया।













Add Comment