इंदौर में दिगंबर जैन समाज द्वारा भगवान वासु पूज्य स्वामी का मोक्ष कल्याणक महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ 6 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर कांच मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। पढ़िए सतीश जैन खास रिपोर्ट…
इंदौर। दिगंबर जैन समाज के 10 लक्षण धर्म के अंतिम दिन शनिवार, 6 सितंबर को उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म के अवसर पर भगवान वासु पूज्य स्वामी का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर शहर के धार्मिक और ऐतिहासिक कांच मंदिर प्रांगण से दोपहर 3:30 बजे भव्य शोभायात्रा निकलेगी।
दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी एवं प्रचार प्रमुख सतीश जैन ने जानकारी दी कि शहर के सभी दिगंबर जैन मंदिरों में अभिषेक, पूजा-पाठ के बाद निर्वाण लाडू समर्पित किए जाएंगे। शोभायात्रा कांच मंदिर से प्रारंभ होकर मल्हारगंज, गोरा कुंड, खजूरी बाजार, राजवाड़ा होते हुए पुनः कांच मंदिर पर पहुंचेगी। सूर्यास्त पूर्व यहां श्रीजी का अभिषेक किया जाएगा।
धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने की अपील
महोत्सव को पूर्ण श्रद्धा एवं भक्ति भाव से आयोजित किया जाएगा। समाज श्रेष्ठी श्रीमती पुष्पा कासलीवाल, एम.के. जैन, सुशील पांड्या, मनोहर झांझरी, अमित कासलीवाल, कमलेश कासलीवाल (इंद्र भवन), राकेश विनायका, प्रिंस पाल टोंग्या, प्रदीप चौधरी, संजय पापड़ीवाल, मनीष गंगवाल, मनोज बाकलीवाल, रितेश पाटनी, राजेंद्र सोनी सहित अनेक गणमान्य समाजजनों ने सभी से इस परंपरागत धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने की अपील की है।













Add Comment