आर्यिका श्री सुयोग्य नंदिनी माताजी ससंघ को भागलपुर समाज ने वर्षायोग के लिए श्रीफल भेंट किया। समाज के 25 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडला ने कोलकाता पहुंचकर भक्ति भाव से श्रीफल भेंट कर वर्षायोग के लिए निवेदन किया। माताजी वर्षायोग की घोषणा जून में करेंगी। कोलकाता से पढ़िए यह खबर…
कोलकाता। श्री दिगंबर जैन मंदिर चौरंगी कोलकाता में विराजमान गणिनी आर्यिका श्री सौम्य नंदिनी माताजी की प्रथम शिष्या आर्यिका श्री सुयोग्य नंदिनी माताजी ससंघ को भागलपुर समाज ने आगामी वर्षायोग के लिए श्रीफल भेंट किया। समाज के प्रवक्ता विशाल जैन ने बताया आर्यिका श्री सौम्य नंदिनी माताजी की शिष्या आर्यिका श्री सुयोग्य नंदिनी माताजी संघ को वर्षायोग के लिए समाज के 25 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडला ने कोलकाता पहुंचकर अपनी भक्ति का प्रदर्शन करते हुए अत्यंत भक्ति भाव पूर्वक श्रीफल भेंट किया। सज्जन जी जैन ने बताया कि समाज के प्रत्येक बच्चे में गुरु मां के वर्षायोग को लेकर अत्यंत उत्साह है।
उल्लेखनीय है कि गुरु मां ने भागलपुर समाज को दिसंबर माह में कुछ दिन का सानिध्य प्रदान किया था। उस अवधि में माताजी की प्रवचन शैली और ज्ञान से श्रावक इतने प्रभावी हुए कि हर सप्ताह समाज का प्रतिनिधि मंडल माताजी को श्रीफल भेंट करने कोलकाता जाता है। माताजी द्वारा वर्षायोग की घोषणा जून माह में की जाएगी। इस दौरान विशाल जैन, सज्जन जैनए पीयूष जैन रारा सहित संपूर्ण समाज के महिला पुरुष उपस्थित रहे।













Add Comment