जैन धर्मावलंबियों के महापर्व पर्युषण पर्व के दौरान पशु वध एवं मांस विक्रय पर रोक लगाने की मांग को लेकर दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन, दिगम्बर जैन समाज सामाजिक संसद, विश्व जैन संगठन द्वारा इंदौर नगर के महापौर से निवेदन किया है। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि जैन समाज अहिंसा का अनुयायी समाज है। पढ़िए यह रिपोर्ट…
इंदौर l जैन धर्मावलंबियों के महापर्व पर्युषण पर्व के दौरान पशु वध एवं मांस विक्रय पर रोक लगाने की मांग को लेकर दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन, दिगम्बर जैन समाज सामाजिक संसद, विश्व जैन संगठन द्वारा इंदौर नगर के महापौर से निवेदन किया है। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि जैन समाज अहिंसा का अनुयायी समाज है। भगवान महावीर स्वामी ने भी सभी जीवों के प्रति करूणा का भाव रखते हुए अहिंसा परमो धर्म का सिद्धांत दिया है। जिले में वर्तमान में कई अवैध बूचड़खाने संचालित हो रहे है। जो कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार बंद होना चाहिए। चतुर्मास के दौरान दिगम्बर जैन समाज के पर्युषण पर्व 8 सितंबर से 17 सितंबर तक पर्युषण महापर्व मनाया जाएगा।
महापौर से निवेदन में कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय और एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया की एडवाइजरी के परिपालन में पर्युषण पर्व के दौरान क्षेत्र में संचालित पशु वध, मछली व्यापार एवं मांस विक्रय की दुकानें बंद कराने की मांग की गई। इस अवसर पर विश्व जैन संगठन के मयंक जैन, संजय अहिंसा, ओम् पाटोदी उज्वल जैन अखिलेश सोधिया एवं परवार समाज महिला संगठन की अध्यक्ष मुक्ता जैन, सारिका जैन आदि समाज जन ने निवेदन किया।













Add Comment