जैन धर्म के सबसे बड़े पर्व पर्युषण महापर्व के दौरान राजस्थान में पशु वध व मांस विक्रय पर रोक लगाई जाए। यह मांग सीकरी के भाजपा मंडल मंत्री व जैन युवा परिषद् के अध्यक्ष पुष्पेन्द्र जैन ने मुख्यमंत्री से की है। पढ़िए यह रिपोर्ट…
सीकरी। जैन धर्म के सबसे बड़े पर्व पर्युषण महापर्व के दौरान राजस्थान में पशु वध व मांस विक्रय पर रोक लगाई जाए। यह मांग सीकरी के भाजपा मंडल मंत्री व जैन युवा परिषद् के अध्यक्ष पुष्पेन्द्र जैन ने मुख्यमंत्री से की है। उन्होंने पत्र के माध्यम से लिखा है कि दिगंबर जैन समाज के पर्युषण पर्व 8 सितंबर से शुरू होंगे, जो 17 सितंबर तक चलेंगे। इस दौरान जैन समुदाय के लोग ज्ञान, तप, धर्म की आराधना करेंगे।
जैन समाज अहिंसा का अनुयायी है और भगवान महावीर ने सभी जीवों के प्रति करुणा का भाव रखने का संदेश देते हुए जीवों की रक्षा करने व अहिंसा परमो धर्म का सिद्धांत दिया है। जिसको लेकर पर्युषण पर्व के दौरान राजस्थान में संचालित पशु वध, मछली व्यापार एवं मांस विक्रय की दुकानों को बंद रखने की मांग की गई हैं ।













Add Comment