इंदौर में श्री सन्मतिवाणी के संपादक बाहुबली जी पांड्या के 75वें जन्मोत्सव पर भव्य सम्मान समारोह हुआ। समाज के दिग्गजों ने उनके योगदान की सराहना की और स्नेह सम्मान दिया। कार्यक्रम में कई प्रतिष्ठित अतिथि मौजूद रहे। पढ़िए सम्पादक रेखा संजय जैन की विशेष रिपोर्टर
इंदौर। 10 नवंबर को शहर का माहौल श्रद्धा और सम्मान से सराबोर था। मौका था श्री सन्मतिवाणी के संपादक बाहुबली जी पांड्या के 75वें जन्मोत्सव यानी अमृत महोत्सव का। यह सम्मान समारोह महावीर बाल संस्कार केंद्र, 52 कंचनबाग में बड़े ही भव्य तरीके से आयोजित किया गया।इस आयोजन में महावीर ट्रस्ट मध्य प्रदेश, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन इंदौर रीजन और दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद (कीर्ति स्तंभ) की भागीदारी रही।
मुख्य अतिथि के रूप में महेश जी जैन, डी.आई.जी. नार्कोटिक्स मौजूद रहे।कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण से हुई, जिसे कुसुम पांड्या, शिखा कासलीवाल और राधा कासलीवाल ने प्रस्तुत किया। मंचासीन अतिथियों में राजकुमार पाटोदी, पुष्पा कासलीवाल, मनोहर झांझरी, प्रदीप चौधरी, अमित कासलीवाल और स्वयं बाहुबली जी पांड्या शामिल थे, जिन्होंने दीप प्रज्वलन किया।
राजकुमार पाटोदी ने कहा – “बाहुबली जी कोई व्यक्ति नहीं, वे खुद में एक संस्था हैं।” वहीं पुष्पा कासलीवाल ने याद किया कि किस तरह बाहुबली जी ने प्रदीप कासलीवाल के दोनों पुत्रों को समाज में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
तल्लीन बड़जात्या ने बताया कि बद्रीनाथजी पर बनी फिल्म में भी बाहुबली जी का अहम योगदान था। डॉ. अनुपम जैन ने उनके मंदिर निर्देशिका जैसी ऐतिहासिक रचना को सराहा, जिसे उन्होंने 10,000 मंदिरों के रिकॉर्ड के साथ तैयार किया।महेश जैन, मनोहर झांझरी, टीके वेद, प्रमोद पापड़ीवाल सहित अन्य वक्ताओं ने भी बाहुबली जी के सामाजिक और सांस्कृतिक योगदान की प्रशंसा की।
सभी ने माना कि बाहुबली जी सौम्य स्वभाव, निर्भीक विचारों और शानदार वक्तृत्व कला के धनी हैं।कार्यक्रम में स्वागत भाषण अमित कासलीवाल ने दिया, जबकि मुख्य अतिथि महेश जैन को स्मृति चिन्ह कीर्ति पांड्या, विजय काला और दिलीप पाटनी ने भेंट किया।
अभिनंदन पत्र आदित्य कासलीवाल ने पढ़ा। श्रीफल जैन न्यूज की संपादक रेखा जैन समेत समाज के अनेक प्रतिनिधियों ने पांड्या जी का सम्मान किया।अंत में भावुक होते हुए बाहुबली जी बोले – “आज मैं जो भी हूं, वो प्रदीप कासलीवाल की बदौलत हूं।”
इस अवसर पर डी के जैन dsp, सनत गंगवाल, कमलेश कासलीवाल, ऋषभ जैन, जीतू पाटोदी, वितुल अजमेरा, आनंद पहाड़िया, जितेंद्र जैन, राजेश जैन दद्दू ,हसमुख जी गांधी ,हुलासराय सोनी, डा. राजमल पटौदी, कुसुम पंड्या ,रवि वर्मा पूर्व पार्षद ,ललित राठौड़ जी ,गिरीश रारा ,नरेंद्र जैन ,मनीष जैन, प्रदीप जैन ,विमल अजमेरा ,देवेन छाबडा ,हंसल पहाड़िया ,सुमित लोहरिया सतीश जैन इलाहाबादऔर समाज के कई श्रेष्ठिजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप चौधरी और रितेश पाटनी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन फेडरेशन के सचिव संजय पापड़ीवाल ने किया।














Add Comment