समाचार

बड़े बाबा का बुलावा कुंडलपुर की ओर बढ़ते कदम : कुंडलपुर में बुधवार को होगी मुनिश्री प्रमाणसागर जी की अगवानी 


मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज ससंघ की कुंडलपुर में 31 दिसंबर दोपहर में भव्य मंगल अगवानी होगी। नववर्ष 2026 का सबेरा पूज्य बड़े बाबा के श्री चरणों में मुनि श्री के संग होगा। कुंडलपुर से पढ़िए, राजीव सिंघई मोनू की यह खबर…


कुण्डलपुर दमोह। मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज ससंघ की कुंडलपुर में 31 दिसंबर दोपहर में भव्य मंगल अगवानी होगी। नववर्ष 2026 का सबेरा पूज्य बड़े बाबा के श्री चरणों में मुनि श्री के संग होगा। आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज, आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के शिष्य मुनि श्री प्रमाणसागर जी महाराज ससंघ की भव्य मंगल अगवानी 31 दिसंबर को दोपहर 1 बजे होगी। प्रचारमंत्री जयकुमार जलज ने बताया कि मुनि श्री ससंघ सानिध्य में बहुचर्चित शंका समाधान का कार्यक्रम होगा। रात्रि में 8 बजे से सुप्रसिद्ध गायक नीलेश जैन म्यूजिकल ग्रुप बुढ़ार के कलाकारों द्वारा भव्य भक्ति संध्या प्रस्तुत की जाएगी। देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालु भक्त नव वर्ष 2026 की प्रातः बेला में मुनि श्री ससंघ सानिध्य में नव वर्ष की शुरुआत करेंगे।

पूज्य बड़े बाबा के दर्शन, अभिषेक ,शांतिधारा पूजन एवं पूज्य मुनि श्री के मंगल आशीष वचन के साथ नया साल आरंभ होगा। भावना योग सत्र का भी भव्य आयोजन होगा। कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी द्वारा जोर शोर से तैयारियां की जा रही है। मुनि श्री के कुण्डलपुर मंगल आगमन को लेकर बुंदेलखंड क्षेत्र के श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त, महिला मंडल कुंडलपुर पहुंचकर मुनि श्री ससंघ की भव्य मंगल अगवानी करेंगे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page