कुचामन सिटी में आयोजित विशाल आयुर्वेदिक शिविर में कुल 54 मरीजों की शुगर, बीपी एवं स्वास्थ्य जांच कर एक माह की निःशुल्क दवा उपलब्ध कराई गई। यह सेवा कार्य गंगवाल परिवार की पुण्य स्मृति में आयोजित किया गया। पढ़िए वीर विजय पहाड़िया की रिपोर्ट…
कुचामन सिटी। महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी, भारतीय सेवा समाज राजस्थान एवं डालमिया सेवा ट्रस्ट दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में स्व. चुंगीदेवी गंगवाल धर्मपत्नी स्व. मांगीलाल गंगवाल की पुण्य स्मृति में रविवार 26 अक्टूबर को जैन स्कूल पलटन गेट पर विशाल आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। डॉक्टर नमन निभेरिया, डॉक्टर कुलदीप एवं डॉक्टर नितेश जैन की टीम ने प्रातः 10 बजे से शिविर प्रारंभ कर 54 मरीजों की शुगर, बीपी एवं अन्य स्वास्थ्य जांच कर उन्हें एक माह की निःशुल्क आयुर्वेदिक दवा प्रदान की।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान महावीर के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं प्रार्थना वाचन के साथ हुई, जिसमें दानदाता गंगवाल परिवार सहित वीर सुभाष मंजू पहाड़िया, वीर कैलाश पांड्या एवं वीर रामावतार गोयल उपस्थित रहे। समाज के सोभागमल, पवन गोधा, सचिन व रोनक ने शिविर का निरीक्षण कर आयोजन की सराहना की।
इसके साथ महावीर इंटरनेशनल संस्था के वीर-वीरा युथ द्वारा दीपावली स्नेह मिलन समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें वीर अजित, वीर विजय पहाड़िया, वीर तेजकुमार सोहनलाल वर्मा, वीर आनंद सेठी, वीर अशोक अजमेरा, वीर सम्पत बगड़िया, वीर विजय जैन, वीर संदीप पांड्या, वीर प्रदीप काला, राजकुमार सोनी, वीर विकास, वीर पारस, वीर विशाल जैन, वीरा सुनीता, मंजू, रेखा, कल्पना, जैन कविता अग्रवाल सहित अनेक समाजबंधुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस सामाजिक-धार्मिक सेवा कार्यक्रम की सराहना नगर भर में की जा रही है।













Add Comment