जाने माने सामाजिक कार्यकर्ता अवनीश जैन को मध्य प्रदेश की ओर से जैन समाज का प्रतिनिधित्व करने के लिए राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग में पैनल सदस्य मनोनीत किया गया है। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…
इंदौर। जाने माने सामाजिक कार्यकर्ता अवनीश जैन को मध्य प्रदेश की ओर से जैन समाज का प्रतिनिधित्व करने के लिए राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग में पैनल सदस्य मनोनीत किया गया है। आयोग के सदस्य धन्यकुमार की अनुशंसा पर आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा ने अवनीश जैन को मनोनीत किया है। उन्होंने अपार साहसिक और सामाजिक सेवा करते हुए स्वयं को प्रशंसनीय बनाया है। अवनीश जैन ने अल्पसंख्यक जैन समुदाय के अनेक मुद्दों को जैसे शिक्षा, तीर्थस्थलो की सुरक्षा, सामाजिक धार्मिक कुरीतियां व प्रशासनिक मुद्दों को हमेशा अपनी आवाज दी है। आप के नेतृत्व में आयोजित किए गए अनेक कार्यक्रमों ने जैन समुदाय को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में मदद की है। इन्हें मध्य प्रदेश और दिल्ली में जैन मुनियों और मंदिरों की सेवा कार्य करने का वर्षों का अनुभव रहा है।
अब अवनीश जैन को राष्ट्रीय स्तर पर भी मध्य प्रदेश जैन समाज के मुद्दों को आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा। इनकी सक्रियता, संघटनात्मक क्षमता और समाधान-विनय का उदाहरण अन्य राज्यों के सामाजिक नेताओं और जैन समाज को मिलेगा। उनके मनोनयन से इंदौर दिगंबर जैन समाज सामाजिक सांसद के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी, मंत्री डॉ जैनेन्द्र जैन, सुशील पांड्या हंसमुख गांधी, फैडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका, परवार समाज अध्यक्ष राजेश लारेल, संजीव जैन संजीवनी, राजीव जैन बंटी, राजेश जैन दद्दू आदि ने आपको बधाई दी।













Add Comment