आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागरजी मुनिराज (संघस्थ-32 पिच्छी सहित) का मंगल विहार बुधवार से तपोभूमि उज्जैन से भोपाल की ओर होगा। इस विहार में आहार और विहार कराने का सौभाग्य टोंग्या परिवार को मिला है। सकल दिगंबर जैन समाज ने इनके सौभाग्य की अनुमोदना कर बधाई दी है। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…
इंदौर। आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागरजी मुनिराज (संघस्थ-32 पिच्छी सहित) का आहार विहार का परम सौभाग्य लंबी प्रतीक्षा के बाद धर्मनगरी उज्जैन से भोपाल तक ( 21 से 29 मई गुरुवार तक) का सौभाग्य स्व. रतनलालाजी टोंग्या (डेरिया वाले) परिवार के प्रतिपाल कुसुम पियुषपाल टोंग्या परिवार को मिला। आचार्य संसघ विहार उज्जैन से भोपाल तक संपन्न कराने का आशीर्वाद भी मिला।
इनके इस सौभाग्य की अनुमोदना महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, सुशील पांड्या, डॉ जैनेंद्र जैन, हंसमुख गांधी टीके वेद, धर्मेंद्र पाटनी एवं फेडरेशन की राष्ट्रीय शिरोमणि संरक्षिका पुष्पा कासलीवाल आदि समाजजनों की। सभी समाजजनों ने उन्हें बधाई दी है। राजेश जैन दद्दू ने कहा कि सभी धर्मानुभावी परिवार सहित संघस्थ विहार में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित करें। और अपने जीवन को धन्य करें।













Add Comment