समाचार

श्रवणबेलगोला में गोल्लाचार्य स्मारक बनाने का शुभ संकल्प : महासभा का नैमित्तिक अधिवेशन में सर्वसम्मति से निर्णय


अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन गोलापूर्व महासभा का नैमित्तिक अधिवेशन सागर के सिरोंजा में हुआ। संतोष कुमार जैन घड़ी परिवार द्वारा बीटीआईआरटी में निर्मित जिनालय के श्रीमद जिनेंद्र पंचकल्याणक एवं शांतिनाथ जिन बिम्ब प्रतिष्ठा महोत्सव में इसका आयोजन किया गया। सागर से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर…


सागर। अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन गोलापूर्व महासभा का नैमित्तिक अधिवेशन सागर के सिरोंजा में हुआ। संतोष कुमार जैन घड़ी परिवार द्वारा बीटीआईआरटी में निर्मित जिनालय के श्रीमद जिनेंद्र पंचकल्याणक एवं शांतिनाथ जिन बिम्ब प्रतिष्ठा महोत्सव में इसका आयोजन किया गया। आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के ससंघ सानिध्य में महोत्सव जारी है। अधिवेशन में कर्नाटक राज्य के श्रवणबेलगोला में महासभा द्वारा गोल्लाचार्य स्मारक बनाने के पूर्व में लिए गए निर्णय को तेज गति से प्रक्रिया आगे बढ़ाने पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। अधिवेशन मे मुख्य यजमान संतोष कुमार जैन घड़ी ने कहा मंदिर निर्माण में व्यस्त होने के कारण श्रवणबेलगोला में निर्मित होने वाले गोलचार्य स्मारक के कार्य में शिथिलता रही परंतु, अब इस का निर्माण अतिशीघ्र किया जाएगा। प्रतिष्ठाचार्य ब्रह्म. जय निशांत, डॉ.भागचंद जैन भागेन्दु, पंडित विनोदकुमार सनत कुमार जैन रजवांस, आशीष शास्त्री बम्होरी, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सुरेंद्र भगवां डॉ. हरिश्चंद्र जैन, राजकुमार शास्त्री, महेंद्र सिंघई बड़ागांव, कपिल मलैया, सुभाष चंद्र चौधरी, देवेंद्र लुहारी, संतोष बैटरी अध्यक्ष,सुभाष कटनी , प्रेमचंद बरेठी, श्रेयांस कुमार संग सेल्स महामंत्री, डॉ. अरविंद कुमार जैन, सुरेंद्र खुर्देलीय, विनोद कोतमा, सौरभ बूंद एवं समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यों की उपस्थिति में गोल्लाचार्य स्मारक के निर्माण को लेकर चर्चा हुई। जिसमे बताया गया कि स्मारक को लेकर पूर्व में ही श्री भट्टारक चारूकीर्ति स्वामी जी ने महासभा को इस कार्य हेतु आशीर्वाद एवं आश्वासन दिया था। जिसको लेकर अब प्रयास तेज किये जा रहे हैं।

स्वस्ति श्री चारु कीर्ति स्वामी जी की सहमति वर्तमान स्वामी जी के साथ महासभा का प्रतिनिधि मंडल पूर्व में मिल चुका है। आपके द्वारा भूमि का आवंटन एवं गोलचार्य स्मारक के निर्माण की समस्त रूपरेखा सुनिश्चित की जा चुकी है। चक्रेश शास्त्री भोपाल ने जानकारी दी कि पुनः उनसे मिलने के कार्यक्रम को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। महासभा द्वारा गत अक्टूबर माह में सागर में आयोजित दो दिवसीय परिचय सम्मेलन के दौरान समाज के प्रतिभावान छात्र छात्राओ को गोल्लाचार्य युवा प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया था। महासभा ने इस वर्ष से ही समाज का नाम देश मे रोशन करने वालो को गोल्लाचार्य सम्मान शुरू किया गया। अधिवेशन की अध्यक्षता महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष जैन बैटरी ने की। अधिवेशन की रूपरेखा महामंत्री श्रेयांश जैन ने रखी। संचालन डॉ अरविन्द जैन ने किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page