आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर जी महाराज ससंघ (27 पिच्छी) का मंगल प्रवेश 5 फरवरी सोमवार के दिन जंगल वाले बाबा मुनि श्री चिन्मय सागर जी महाराज की पावन प्रेरणा से निर्मित श्री 1008 मुनिसुब्रतनाथ दिगंबर जैन,त्रिकाल चौबीसी मंदिर आर.के. पुरम में होने जा रहा है। इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है । पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट।
कोटा। कई जन्मों का पुण्य सिमट कर जब जीवन में आता है तब जाकर एक साथ 27 जैन संतो का जीवन में दर्शन मिल पाता है। श्रद्धा भक्ति समर्पण का दौर यह आया है । आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर जी महाराज ससंघ (27 पिच्छी) का मंगल प्रवेश 5 फरवरी सोमवार के दिन जंगल वाले बाबा मुनि श्री चिन्मय सागर जी महाराज की पावन प्रेरणा से निर्मित श्री 1008 मुनिसुब्रतनाथ दिगंबर जैन,त्रिकाल चौबीसी मंदिर आर.के. पुरम में होने जा रहा है। इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। पूरे संघ की आहारचार्य का परम सौभाग्य भी आर .के.पुरम जैन समाज को प्राप्त होगा।

भव्य जुलुस निकलेगा
मंदिर समिति के अध्यक्ष अंकित जैन, महामंत्री अनुज जैन और कोषाध्यक्ष ज्ञानचंद जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर धर्म सभा आयोजित की जाएगी। धर्म सभा में चित्र अनावरण शास्त्र भेंट गुरुदेव का पाद प्रक्षालन भी किया जाएगा। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एवम मंदिर समिति के प्रचार प्रसार मंत्री पारस जैन पार्श्वमणि व अंशुल जैन ने बताया कि महावीर नगर द्वितीय स्थित संत भवन लोकार्पण के बाद वहां से परम पूज्य चर्या शिरोमणि आचार्य 108 श्री विशुद्ध सागर जी महाराज ससंघ विशाल जुलूस के साथ रवाना होंगे। जगह जगह स्वागत द्वारा बनाए जाएंगे, सैंकड़ों की संख्या में श्रावकजन साधु संतो की मंगल आरती उतार कर पाद प्रक्षालन करेंगे। केशरिया परिधान में महिलाएं और सफेद ड्रेस में पुरुष भक्ति रस में संगीत की मधुर धुनों पर डूबते हुए चलेंगे ।
ये रहेंगे मौजूद
कार्याध्यक्ष प्रकाश जैन ने बताया कि इस अवसर पर सकल दिगंबर जैन समाज समाज समिति के अध्यक्ष विमल जैन नांता महामंत्री विनोद टोरडी कार्याध्यक्ष जे.के.जैन, प्रकाश बज राजमलजी पाटोदी, अनिल ठोरा, मनोज जैसवाल, पवन पाटोदी, महावीर जैन, चंद्रेश जैन, पदम जैन, हरक चंद गोधा, मुकेश पापड़ीवाल, राजकुमार वेद, पंकज जैन, मनीष जैन अशोक पाटनी विकास अजमेरा, दीपक जैन डीसीएम, बाबूलाल जैन, नरेशजी-निशाजी वेद एस के जैन, अमोलक चंद जैन विमल जैन इत्यादि लोग उपस्थित रहेंगे। समस्त आयोजन का सीधा प्रसारण पारस टी वी चैनल पर विनोद जैन टोरडी एम डी (पारस टी वी चैनल)परिवार द्वारा दिखाया जायेगा।













Add Comment