श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर गंगेगौरी बलकेश्वर में अष्टानिका महापर्व के अवसर पर आर्यिकाश्री विश्रेय श्री माताजी के पावन सानिध्य में आयोजित श्री कल्पद्रुम महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ चौथे दिन शुक्रवार को श्रद्धा,भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। आगरा से पढ़िए, शुभम जैन की यह रिपोर्ट…
आगरा। श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर गंगेगौरी बलकेश्वर में अष्टानिका महा पर्व के अवसर पर आर्यिकाश्री विश्रेय श्री माताजी के पावन सानिध्य में आयोजित श्री कल्पद्रुम महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ चौथे दिन शुक्रवार को श्रद्धा,भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। प्रातःकाल भक्तों द्वारा विधि-विधान पूर्वक मंगलाचरण,अभिषेक,पूजन एवं शांतिधारा सहित विभिन्न मांगलिक धार्मिक क्रियाएं की गईं। बाल ब्रह्मचारी सुनील भैया के निर्देशन में मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं ने श्रीजी के समक्ष मंडल पर गहन भक्ति भाव से मंगल अर्घ्य अर्पित किए और विधान की पावन प्रक्रिया पूर्ण की।
इस दौरान संपूर्ण मंदिर परिसर भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत हो उठा। सायंकालीन बेला में श्रीजी की भव्य मंगल आरती का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर धर्मलाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम में प्रवीण जैन, राजीव जैन, अरुण जैन, अंशुल जैन, पारस जैन, अनुज जैन, मुकेश जैन, सुमित जैन सहित बलकेश्वर जैन समाज के अनेक श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।













Add Comment