समाचार

उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज ससंघ का अवधपुरी कॉलोनी में मंगल प्रवेश भव्य आगवानी करते हुए किया पाद प्रक्षालन एवं मंगल आरती 


मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज ससंघ का मंगल प्रवेश ढोल-नगाड़ों के साथ जयकारें लगाते हुए अवधपुरी कॉलोनी में हुआ। इससे पहले उपाध्यायश्री के मंगल सानिध्य में कलाकुंज के श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में प्रभु की शांतिधारा संपन्न कराई गई। उपाध्याय संघ का दो दिन का मंगल प्रवास कलाकुंज में रहा। मंगल प्रवास के दौरान बच्चों, युवा,महिला,एवं बुजुर्गों में विशेष हर्ष एवं उल्लास के साथ भक्ति का माहौल था। पढि़ए शुभम जैन की रिपोर्ट ……


आगरा ।सोमवार 27 मई को मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज ससंघ का मंगल प्रवेश ढोल-नगाड़ों के साथ जयकारें लगाते हुए अवधपुरी कॉलोनी में हुआ। इससे पहले उपाध्यायश्री के मंगल सानिध्य में कलाकुंज के श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में प्रभु की शांतिधारा संपन्न कराई गई। उपाध्याय संघ का दो दिन का मंगल प्रवास कलाकुंज में रहा। मंगल प्रवास के दौरान बच्चों, युवा,महिला,एवं बुजुर्गों में विशेष हर्ष एवं उल्लास के साथ भक्ति का माहौल था।

अवधपुरी कॉलोनी में मंगल प्रवेश करते ही वात्सल्य सेवा समिति की अध्यक्ष रश्मि जैन के आवास पर उपाध्याय संघ की भव्य आगवानी करते हुए पाद प्रक्षालन एवं मंगल आरती की गई। मंगल विहार यात्रा में सबसे आगे आगम जैन एवं अक्षत जैन वात्सल्य सेवा समिति का बैनर लेकर चल रहे थे। सभी भक्तजन,जैन शासन का केसरिया ध्वज लेकर गुरुदेव का जयकारें लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। शुभम जैन मीडिया प्रभारी के निवास पर भी उपाध्याय संघ का स्वागत एवं पाद प्रक्षालन किया गया। वात्सल्य सेवा समिति की मंत्री करुणा जैन के आवास 69 पुष्पांजलि फेस -3 अवधपुरी कॉलोनी पर मंगल विहार का समापन हुआ।

करुणा जैन के आवास पर उपाध्यायसंघ की नवधापूर्वक आहारचर्या संपन्न हुई। साय:6:30 बजे उपाध्यायसंघ की गुरुभक्ति करुणा जैन के निवास स्थान अवधपुरी कॉलोनी पर ही आयोजित की गई| उपाध्यायश्री के मंगल प्रवेश के दौरान बड़ी संख्या में जन समुदाय उपस्थित रहा। उपाध्यायश्रीससंघ का मंगल प्रवास 28 मई तक वात्सल्य सेवा समिति की मंत्री करुणा जैन के आवास अवधपुरी कॉलोनी पर ही रहेगा।

इस अवसर पर मंगल प्रवेश में कलाकुंज जैन मंदिर के अध्यक्ष रविंद्र जैन,आशु जैन भगत, मनोज जैन,विवेक जैन,अजय जैन, इंद्रप्रकाश जैन,राकेश जैन,मंयक जैन, संजीव जैन,नरेंद्र जैन,राजा जैन,पीयूष जैन,रश्मि जैन प्रतिभा जैन, रीता जैन, मानवी जैन,रागिनी जैन,हेमलता जैन,ट्विंकल जैन,पुष्पा जैन,कविता जैन, रिंकी जैन,सुनीता जैन,समस्त कलाकुंज जैन समाज के लोग उपस्थित रहे|

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page