जैन संत चर्या शिरोमणि परम पूज्य आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर जी महाराज के परम अध्यात्म योगी शिष्य मुनि श्री 108 सूयश सागर जी महाराज का भव्य मंगल प्रवेश एक जुलाई को धर्म नगरी झुमरीतिलैया में हो रहा है। पढ़िए राजकुमार अजमेरा और नवीन जैन की रिपोर्ट…
झुमरीतिलैया। जैन संत चर्या शिरोमणि परम पूज्य आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर जी महाराज के परम अध्यात्म योगी शिष्य मुनि श्री 108 सूयश सागर जी महाराज का भव्य मंगल प्रवेश एक जुलाई को धर्म नगरी झुमरीतिलैया में हो रहा है। पूरे झुमरीतिलैया जैन समाज में खुशी उत्साह का माहौल है। ज्ञात हो कि पूज्य मुनि सूयश सागर पैदल छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश से विहार करते हुए झुमरीतिलैया शहर के मुख्य द्वार जे.जे. कॉलेज में एक जुलाई की रात्रि विश्राम करेंगे।

गुरुदेव के साथ जैन समाज के सैकड़ों युवा पैदल चल रहे हैं। जे.जे. कॉलेज में भक्तजनों के द्वारा गुरुदेव की भव्य आरती की जाएगी। पुनः 1 जुलाई को सुबह 5:00 बजे मंगल विहार कर 7:00 बजे धर्म नगरी झुमरी तिलैया में प्रवेश होगा। कार्यक्रम के संयोजक नरेंद्र झाझंरी ने बताया कि गुरुदेव का 4 महीने झुमरीतिलैया में प्रवास रहेगा, जिसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। गुरुदेव के प्रवेश में भक्तजन बैंड बाजे डांडिया नृत्य आरती और पाद प्रक्षालन से अपनी भक्ति को प्रदर्शित करेंगे। शहर में कई तोरण द्वार बनाए गए हैं। गुरुदेव के नगर भ्रमण के बाद बड़ा जैन मंदिर स्टेशन रोड में गुरुदेव का प्रवचन होगा।













Add Comment