समाचार

आर्यिका सुखद श्री माताजी संघ का हुआ मंगल प्रवेश : माताजी पावागिरी ऊन में चातुर्मास करने के लिए विहाररत

सनावद। आचार्य श्री कुंथुसागर जी महाराज की शिष्या आर्यिका श्री क्षमाश्री माताजी, आर्यिका श्री सुखदश्री माताजी ससंघ का मंगल प्रवेश सनावद में मंगलवार को प्रातः7 बजे  सिद्धवरकूट की ओर से हुआ। आर्यिका संघ इंदौर से विहार कर सिद्ध क्षेत्र सिद्धवरकूट से विहार कर पधारी। सभी समाजजन आर्यिका संघ की मंगल अगवानी के लिए ओंकारेश्वर रोड रेलवे गेट पहुंचे। आप निरंतर  पावागिरी जी ऊन  में चातुर्मास करने के लिए विहाररत हैं।

शाम को आर्यिका संघ का हुआ विहार
आचार्य श्री कुंथुसागर जी महाराज की शिष्या आर्यिकाश्री क्षमाश्री माताजी और आर्यिका श्री सुखदश्री माताजी ससंघ का मंगल विहार में सनावद से नमोकार धाम पोदनपुरम के लिए हुआ। इस अवसर पर  वीरेंद्र बाबा, प्रशांत जैन, सोनू जैन, हर्षित जैन, अजय जैन, अभियाशु जैन, आशीष जैन, मयंक, अंकित, प्रियंका पंचोलिया, अंशुमा जैन, महिमा जैन, गवाक्षी जैन, कर्णिका जैन, प्रज्ञा जैन सहित अनेक समाजजन उपस्थित थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page