समाचार

सनावद में आर्यिका संघ का हुआ मंगल प्रवेश: आर्यिका संघ की मंगल अगवानी सभी समाजजनों ने ट्रेंगल चौराहे पर की अगवानी 


त्याग संयम एवं अठारह त्यागियों की जन्म नगरी सनावद में आर्यिका श्री सृष्टि भूषण माताजी ससंघ का मंगल प्रवेश हुआ। आर्यिका संघ की मंगल अगवानी सभी समाजजनों ने ट्रेंगल चौराहे पर पहुंच कर की। सनावद से पढ़िए, सन्मति जैन काका की यह खबर…


सनावद। त्याग संयम एवं अठारह त्यागियों की जन्म नगरी सनावद में आर्यिका श्री सृष्टि भूषण माताजी ससंघ का मंगल प्रवेश हुआ। आर्यिका श्री सृष्टि भूषण माताजी, आचार्य श्री वर्धमान सागर जी से दीक्षित आर्यिका श्री विश्वयशमति जी और आर्यिका श्री विमलमति जी का मंगल विहार भोपाल में वर्ष 2025 का वर्षायोग संपन्न कर सिद्धक्षेत्र नेमावर के दर्शन कर आप सिद्धक्षेत्र सिद्धवरकूट की वंदना कर णमोकार तीर्थ नाशिक की ओर हो रहा है। आर्यिका संघ की मंगल अगवानी सभी समाजजनों ने ट्रेंगल चौराहे पर पहुंच कर की। आर्यिका संघ ने नगर के सभी जिन मंदिरों एवं गृह चैत्यालयों के दर्शन कर आप श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर पहुंचीं। जहां समाज की गवाक्षीजैन, प्रियंका पंचोलिया, गरिमा पंचोलिया, अंशुमा सराफ, संध्या जैन, मंजुला भूच, साधना जैन ,चंदा पाटनी सहित अनेक महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश रखकर पाद प्रक्षालन कर अगवानी की।

मुनि श्री एवं आर्यिका माताजी की आध्यात्मिक चर्चा हुई

नगर में पूर्व से विराजमान मुनि श्री अक्षय सागरजी, मुनि श्री निराकुल सागरजी के आर्यिका संघ ने दर्शन किए एवं मुनि श्री एवं आर्यिका माताजी की आध्यात्मिक चर्चा हुई। शाम की मंगल बेला में आर्यिका माताजी द्वारा आचार्यश्री शांतिसागर वर्धमान देशना निलय में सामयिक, गुरु भक्ति, आचार्य वंदना, प्रश्न मंच व मंगल उद्धबोधन हुए। इस अवसर पर प्रशांत चौधरी, राजेश पंचोलिया, हेमंत काका, संतोष बाकलीवाल, अचिंत्य जैन, देवेंद्र काका, मुकेश जैन, राजू जैन, कमल केके, वारिश जैन, आशीष जैन, मिश्रू जैन, सुनिल मास्टर साब आशीष जैन, कमलेश भूच, गोरू मुंशी, हितांश, नीरव, अभियांशु, नरेंद्र भारती सहित अनेक समाजजन उपस्थित थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page