आचार्यश्री सुंदरसागर जी महाराज ससंघ का टोंक में मंगल प्रवेश गुरुवार को हुआ। संत सुधासागर स्कूल से विहार कर टोंक नसिया जी पहुंचे। उनके सानिध्य में श्रीजी का अभिषेक एवं शांतिधारा की क्रिया हुई। टोंक से पढ़िए, यह खबर…
टोंक। आचार्य श्री सन्मति सागर जी महाराज के शिष्य आचार्यश्री सुंदरसागर जी महाराज ससंघ का टोंक में मंगल प्रवेश गुरुवार को हुआ। समाज के पवन कंटान और विकास जागीरदार ने बताया कि आचार्य 108 श्री सुंदर सागर जी महाराज ससंघ संत सुधासागर स्कूल से विहार कर टोंक नसिया जी पहुंचे। जहां भक्तों ने आचार्य श्री की भव्य अगवानी की एवं पाद प्रक्षालन किया। आचार्य श्री जी के सानिध्य में श्रीजी का अभिषेक एवं शांतिधारा की क्रिया हुई। इस मौके पर जयपुर, निवाई, मालपुरा, भीलवाड़ा और अन्य स्थानों से समाज के लोग सम्मिलित हुए। इसके बाद आचार्य श्री का मंगल प्रवचन हुआ एवं आहारचर्या हुई।
आचार्य श्री का विहार वर्ष 2025 का चातुर्मास के लिए चित्रकूट कॉलोनी जयपुर की ओर चल रहा है। इस मौके पर पदमचंद आंडरा, महावीरप्रसाद देवली, नरेंद्र फागी, प्रेमचंद झिराना, नीटू छामुनिया, धर्मेंद्र पासरोटिया, ओम ककोड़, पप्पू नमक, वीरेंद्र संघी, जीतू बनेठा, अंकुर पाटनी, नरेंद्र दाखिया, उमेश संघी, अभिषेक सर्राफ, आयुष फुलेता आदि समाज बंधु उपस्थित थे।













Add Comment