समाचार

आचार्य श्री वसुनंदी सागर महाराज जी ससंघ का अम्बाह में मंगल प्रवेश : इंद्र देव हुए प्रसन्न हुई बारिश से वसुधा हुई शुद्ध


आचार्य श्री विद्यानंद जी महाराज जी के शिष्य आचार्य श्री वसुनंदी सागर महाराज जी ससंघ मंगल प्रवेश अम्बाह में हुआ। सभी भक्तजनों में भारी उत्साह है। आचार्य श्री के सानिध्य में बुधवार से पंचकल्याणक होगा। पढ़िए अम्बाह से सौरभ जैन की खबर…


अम्बाह। आचार्य श्री विद्यानंद जी महाराज जी के शिष्य आचार्य श्री वसुनंदी सागर महाराज जी ससंघ का बैंडबाजे के साथ भव्य मंगल प्रवेश अम्बाह नगरी में हुआ। सभी भक्तजनों में भारी उत्साह देखने को मिला। सुबह से लोग बरबाई गांव में अम्बाह के लिए विहार कराने पहुंचे। आचार्य श्री वसुनंदी सागर महाराज के चरण अम्बाह में पड़ने लगे तो मौसम ने अपना रूप बदल दिया।

बुधवार से शुरू होगा पंच कल्याणक

मीडिया प्रभारी सौरभ जैन ने बताया कि अतिशय क्षेत्र सिहोनिया जी में भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव 5 से 10 फरवरी आचार्य श्री वसुनंदी सागर महाराज जी ससंघ के सानिध्य में होने जा रहा है। जिसमें आचार्य श्री वसुनंदी सागर महाराज जी संसंघ का विहार फिरोजाबाद से सिहोनिया जी की ओर चल रहा है।‌

18 वर्ष बाद हुआ मंगल प्रवेश 

आचार्य श्री वसुनंदी सागर महाराज जी संसंघ जी का भव्य मंगल प्रवेश अम्बाह नगरी में 18 वर्ष बाद हुआ। जैसे-जैसे आचार्य श्री वसुनंदी सागर महाराज जी संसंघ का बरबाई गांव से अम्बाह की ओर पड़ रहे थे। तो इंद्रदेव भी प्रसन्न हो गए और बारिश होने से पूरा वातावरण शुद्ध हो गया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page