नगर के कंचनबाग में रविवार को आचार्यश्री मृदृरत्नसागर सुरीश्वर महाराज का चातुर्मासिक मंगल प्रवेश हुआ। गाजे-बाजे के साथ आचार्यश्री की शोभायात्रा निकाली गई। आचार्यश्री की अगवानी में श्रीसंघों के साथ ही श्वेतांबर जिनालयों के पदाधिकारी भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…सोर्स दैनिक भास्कर
इंदौर। नगर के कंचनबाग में रविवार को आचार्यश्री मृदृरत्नसागर सुरीश्वर महाराज का चातुर्मासिक मंगल प्रवेश हुआ। गाजे-बाजे के साथ आचार्यश्री की शोभायात्रा निकाली गई। आचार्यश्री की अगवानी में श्रीसंघों के साथ ही श्वेतांबर जिनालयों के पदाधिकारी भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। मंगल प्रवेश जुलूस जैसे ही साउथ तुकोगंज से निकला। भक्तों ने जय-जयकार की। आचार्यश्री का यहां 42 साल बाद चातुर्मास निर्धारित हुआ है। श्री नीलवर्णा पार्श्वनाथ श्वेतांबर मूर्तिपूजक ट्रस्ट एवं चातुर्मास समिति के अध्यक्ष अशोक बाफना और विजय मेहता ने बताया कि आचार्यश्री के साथ मुनि मोक्षरत्नसागर, मुनि पवित्ररत्नसागर का सान्निध्य भी श्रावक-श्राविकाओं को मिला।
साध्वी सुधाशना श्रीजी व साध्वी मुदिता श्रीजी भी जुलूस में शामिल हुईं। कंचनबाग में आचार्यश्री की निश्रा में पद्म नरेश प्रवचन हाल का उद्घाटन विधानाचार्य के निर्देशन में बबीता-राजेश चेलावत परिवार ने किया। आचार्यश्री ने प्रवचन में चातुर्मास का महत्व बताया। प्रवचन के बाद लाभार्थियों का बहुमान किया गया। आचार्यश्री की निश्रा में जैन प्रतीक पत्रिका का विमोचन भी किया गया।













Add Comment