समर्थ सिटी से मुनि श्री प्रशम सागर जी संघ का विहार एवं आचार्य श्री विशद सागर जी ससंघ का मंगल प्रवेश हुआ। इंदौर समाज जनों के भाग्य खुल गए। हर कालोनी मोहल्ले में वीतरागी संत समागम का अद्भुत नजारा दिखाई देगा।
इंदौर। ऐसा बहुत कम देखने और सुनने में आता है कि किसी शहर, मोहल्ला, कॉलोनी में किसी दिन एक दिगंबर साधु संतों का विहार हो और उसी दिन किन्हीं दूसरे दिगंबर जैन संतों का आगमन हो जाए। यह नजारा इन दिनों इंदौर नगर में जगह-जगह दिखाई दे रहा है। ऐसा ही एक भव्य नजारा समर्थ सिटी में बुधवार को देखने को मिला। वर्द्धमानपुर शोध संस्थान के ओम पाटोदी ने बताया कि प्रातः कालीन बेला में आचार्य श्री विशुद्धसागर जी महाराज के शिष्य मुनिश्री प्रशम सागर जी, मुनिश्री प्रणुत सागर जी, मुनि श्री साध्य सागर जी, मुनिश्री जयन्द्र सागर जी, मुनिश्री विश्वमीतसागर जी महाराज ससंघ का विहार एवं एन सिटी के लिए हुआ और सांयकालीन बेला में गणाचार्य आचार्य श्री विरागसागर जी महामुनि राज के शिष्य श्री विशद सागर जी महाराज ससंघ (8 पिच्छी) एवं आर्यिका विर्मया श्री, आर्यिका विसंयोजना श्री माता जी ससंघ का मंगल आगमन स्मृति नगर से समर्थ सिटी में हुआ। श्री पार्श्वनाथ दि जैन मंदिर सकल समाज संबंधी कॉलोनी समर्थ सिटी के लोग इसे अपना सौभाग्य मान रहे हैं कि ऐसा पुण्य योग फिर कब मिलने वाला है। समाज जनों में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है।
आचार्यश्री को श्रीफल भेंट किया
पाटोदी ने बताया कि मंगलवार को समर्थ सिटी परिवार शैलेश चंदेरिया के अगुवाई में अतिशय क्षेत्र बनेडिया भी पहुंचा एवं वहां विराजमान आचार्य श्री सुंदर सागर महाराज को भी समर्थ सिटी आने के लिए श्री फल भेंट किया। ज्ञातव्य है कि सभी साधु परमेष्ठि शताब्दी देशनाचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के पट्टाचार्य महोत्सव में भाग लेने इंदौर नगर में पधारे रहे हैं। इस कार्यक्रम की तैयारियां सुमति धाम में श्रावक श्रेष्ठि मनीष सपना गोधा के नेतृत्व में बड़े धूमधाम एवं जोर शोर से चल रही है। यह पांच दिवसीय कार्यक्रम अद्भुत होगा। श्रावक-श्राविकाओं के साथ ही देन विदेश में बसे लोगों में भी इसके प्रति बहुत उत्साहित हैं।













Add Comment