समाचार

आचार्य श्री विशुद्ध सागर का मंगल आगमन: समाज में खुशी की लहर 

इंदौर। आचार्य श्री विशुद्धसागर जी संसघ का मंगल विहार उत्तरप्रदेश के बड़ौत बागपत पावन वर्षायोग 2023 के लिए चल रहा है। कल भव्य मंगल प्रवेश अशोक नगर में सुबह शुक्रवार को होगा। जैन समाज ने उनकी भव्य अगवानी की तैयारी कर ली है। उनके मंगल प्रवेश से समाज में खुशी की लहर है। कल अशोक नगर में नमोस्तु शासन जयवंत हो गुंजायमान होगा। कल की आहार चर्या भी अशोक नगर में ही सम्पन्न होगी।

फिर उनका मंगल विहार दोपहर में सोनागिर, ग्वालियर, आगरा होते हुए बड़ौत के लिए होगा। संभवतः 9 जून को उनका मंगल प्रवेश सोनागिर में होगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
4
+1
1
+1
1
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page