वर्षायोग कलश स्थापना समारोह सूरत में आयोजित भव्य समारोह में अतिशय क्षेत्र टिकटोली कमेटी को गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। विगत दिवस आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक मुनिश्री अजितसाग़रजी महाराज का भव्य समारोह के साथ वर्षायोग कलश स्थापना समारोह मनाया गया। मुरैना से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर…
मुरैना। वर्षायोग कलश स्थापना समारोह सूरत में आयोजित भव्य समारोह में अतिशय क्षेत्र टिकटोली कमेटी को गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। विगत दिवस आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक मुनिश्री अजितसाग़रजी महाराज का भव्य समारोह के साथ वर्षायोग कलश स्थापना समारोह मनाया गया। इस समारोह में श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन परमोदय तीर्थ टिकटोली दूमदार मुरैना की कमेटी को मुनिश्री अजितसागरजी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। इस पावन अवसर पर अतिशय क्षेत्र टिकटोली के अध्यक्ष राजेंद्र भंडारी मुरैना को गुरुदेव को शास्त्र भेंट करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
ज्ञातव्य हो कि गुरुदेव का अतिशय क्षेत्र टिकटोली में चातुर्मास हुआ था। पूज्यश्री की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से क्षेत्र पर नवीन जिनालय की आधार शिला रखी गई थी, साथ ही क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की एक नई इबारत लिखी गई थी। इस वर्ष मुनिश्री अजित सागर जी महाराज का चातुर्मास सूरत गुजरात में हो रहा है। गुरुदेव के मंगल कलश स्थापना समारोह में अतिशय क्षेत्र टिकटोली के प्रतिनिधि मंडल ने अत्यंत ही श्रद्धा एवं भक्ति के साथ शिरकत की।
क्षेत्र पर चल रहे निर्माण कार्यों का बखान किया
इस समारोह में राजेंद्र भंडारी (अध्यक्ष अतिशय क्षेत्र टिकटोली) ने अपने उद्वोधन में क्षेत्र के इतिहास की जानकारी देते हुए क्षेत्र पर चल रहे निर्माण कार्यों का बखान किया। सूरत के उद्योगपति एवं इंडियन वूमेन फैशन के डायरेक्टर सुनील जैन बाहुबली साड़ी ने अपने निज निवास पर अतिशय क्षेत्र टिकटोली के प्रतिनिधि मंडल को खाने पर आमंत्रित कर सभी का बहुमान किया। मुरैना वाले महेशचंद जैन (बरेथा वाले) आदिनाथ साड़ी ने भी सभी लोगों का स्वागत सम्मान किया। प्रतिनिधि मंडल में टिकटोली क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र भंडारी, महामंत्री ओमप्रकाश जैन जौरा, कोषाध्यक्ष एडवोकेट दिनेश जैन वरैया, राजकुमार वरैया, सीए दिव्यल जैन, दिलीप जैन जौरा, श्रीमती कमलेश भंडारी, मंजू वरैया, सुलेखा जैन, मंजू जैन शामिल थे।













Add Comment