समाचार

अतिशय क्षेत्र बरही मे धूमधाम से आयोजित हुआ वर्षिक मेला महोत्सव

लखनऊ से पधारे डा ए के जैन को प्राप्त हुआ अभिषेक करने का सौभाग्य

शांतिधारा करने का सौभाग्य अशोक जैन सुनील जैन पीपरी परिवार को प्राप्त

इटावा@अभिनंदन जैन। इटावा भिंड मार्ग पर स्थित श्री अजितनाथ दिंगबर जैन मंदिर अतिशय क्षेत्र बरही बल्लभपुर मे वार्षिक मेला महोत्सव बड़ी धूमधाम से आयोजित किया गया। प्रातःकाल श्री जी अभिषेक पूजन एंव विधान का आयोजन किया गया इसके उपरांत श्रीजी को पलकी पर विराजमान कर बैंड बाजो के साथ साथ पंडाल में पहुंचाया गया जहां पांडुक शिला पर श्रीजी को विराजमान किया गया।

श्रीजी के अभिषेक करने का सौभाग्य लखनऊ से पधारे डा ए के जैन परिवार को और शांतिधारा का सौभाग्य अशोक जैन सुनील जैन पीपरी निवासी परिवार को प्राप्त हुआ ।

विभिन्न प्रांतों नगरों जैसे फिरोजाबाद, दिल्ली, आगरा इटावा, जसंवतनगर, पोरसा, मुरैना आदि से संपूर्ण जैन समाज का सहयोग प्राप्त हुआ।

निः शुल्क बस व्यवस्था खरौआ समाज बरही कमेटी द्वारा की गई थी। भोजन व्यवस्था निर्मल चंद्र, खिलोनी जैन, रविंद्र कुमार सपना जैन, राशि जैन, रवि जैन और समस्त टकसारी परिवार द्वारा की गई।

अशोक जैन कक्का अध्यक्ष l, प्रदीप जैन गुड्डा उपाध्यक्ष, विनोद जैन (सहकारिता) सनत जैन, पी डी जैन पत्रकार ,महावीर प्रसाद जैन,अजय जैन, प्रदीप जैन ,विकास जैन, धीरज जैन और समस्त कार्यकारिणी बरही कमेटी सदस्य समारोह में मौजूद रहे। मीडिया प्रभारी विमल जैन, चौ अभिनंदन जैन(नंदू) को कमेटी के उपाध्यक्ष विनोद जैन ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। धीरज जैन धीरू ने इटावा से यातायात निशुल्क व्यवस्था देखी और बरही कमेटी उपाध्यक्ष विनोद जैन सहकारिता ने पटका व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया

समस्त अतिथियों को प्रतीक चिन्ह पटका पहनाकर सम्मान किया गया मंच संचालन उमेश जैन शास्त्री ने किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page