समाचार

नांदणी मठ को 'ए' ग्रेड दर्जा देने का आश्वासन: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जिनबिम्ब पंचकल्याण महोत्सव में किया संबोधित


महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सोमवार को जिनबिम्ब पंचकल्याणक महोत्सव में शामिल हुए।नांदणी जिनबिम्ब पंचकल्याण महोत्सव में उन्होंने मठ को ‘ए’ ग्रेड का दर्जा दिए जाने का आश्वासन दिया। उनके साथ केबिनेट मिनिस्टर और कई अतिथि इस अवसर पर उपस्थित रहे। पढ़िए नांदणी से यह खबर…


नांदणी(महाराष्ट्र)। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को नांदणी जिनबिम्ब पंचकल्याण महोत्सव को संबोधित किया। इसमें उन्होंने कहा कि सभी उपस्थित राजकीय अतिथि और लोक प्रतिनिधि मिलकर तथा राज्य सरकार नांदणी मठ को ‘ए’ ग्रेड दर्जा देने का विशेष प्रयत्न करेंगे। मुख्यमंत्री फडणवीस ने जिनबिम्ब पंचकल्याणक महोत्सव में उपस्थित जैन समुदाय को प्रारंभ में सभी को जय जिनेंद्र का घोष लगाकर संबोधित किया। महोत्सव के प्रमुख राजेंद्र यड्रावकर, राहुल आवाडे के विशेष प्रयत्न से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नांदणी जिनबिम्ब पंचकल्याण महोत्सव में पधारे थे।

सीएम ने वस्तुव महाकाव्य का विमोचन किया

धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को नांदणी पंचकल्याण महोत्सव में आचार्य भगवन श्री विशुद्ध सागरजी महाराज ससंघ एवं नांदणी के जिनसेन भट्टारक महास्वामीजी के दर्शनकर आशीर्वाद प्राप्त किया। आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी द्वारा रचित वस्तुव महाकाव्य का मुख्यमंत्री ने विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने भी अपने मुखारविंद बिंद से नमोस्तु शासन जयवंत हो का जयघोष किया।

 इन अतिथियों की उपस्थिति से बढ़ा गौरव

केबिनेट मंत्री हसनसो मुश्रीफ, प्रकाश आबिटकर, अशोकराव माने, प्रकाश आवाडे, अमल महाडिक, सुरेश खाडे, राजू शेट्टी,निवेदीता माने, सुरेश राव, हाळवणकर, उत्तम पाटील, दक्षिण भारत जैन सभा के अध्यक्ष भालचंद्र पाटिल, रावसाहेब पाटिल, महावीर गाट, ललित गांधी, किशोरी आवाडे, स्वरूपा यड्रावकर आदि उपस्थित थे।

400 सेवकों ने किया स्वागत-सत्कार

जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं महामस्तकाभिषेक के छठे दिन वीर सेवा दल के स्वयं सेवकों ने सेवा योगदान दिया। समारोह में सोमवार को नांदणी मठ में वीर सेवा दल के 400 से अधिक सदस्य सेवाएं दे रहे थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
5
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page