समाचार

विश्व दिव्यांग दिवस पर उपकरण किए वितरित :  ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, वाकर पाकर खुश हुए दिव्यांग


विश्व दिव्यांग दिवस पर दिव्यांग जनों को उपकरण वितरण किए गए। उपकरण पाकर दिव्यांग खुश हो गए।कुचामनसिटी से पढ़िए, यह खबर…


कुचामनसिटी। विश्व दिव्यांग दिवस पर दिव्यांग जनों को उपकरण वितरण किए गए। उपकरण पाकर दिव्यांग खुश हो गए। सबकी सेवा सबको प्यार जियो और जीने दो के उदेश्य महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी द्वारा विश्व दिव्यांग दिवस पर जरूरतमंद जन बिरदी चन्द मेघवाल (65 ) कुचामन, व्हील चेयर देवचन्द (12 बर्ष ) पुत्र श्री नानुराम बाबरी रसाल को विद्यालय मे पढने की सुविधा के लिए ट्राई साइकिल और झमकू देवी ( 80 वर्ष), दातार सिंह (72 वर्ष ) वाकर, जिमना देवी (74 वर्ष )को चटिया स्टीक भेंट की गई। संस्था के अजमेर जोन सचिव वीर कैलाश पांडया मिश्री प्रोजेक्ट के कन्विनेटर वीर सुभाष पहाडिया, अध्यक्ष वीर रामावतार गोयल, कोषाध्यक्ष वीर सुरेश जैन,वीर अशोक अजमेरा,वीर सम्पत बगडिया,वीर प्रदीप गंगवाल वीर सुरेन्द्र सिह दिपपुरा, वीर रतनलाल मेघवाल, हरिप्रसाद ने जरुरत मंद की सेवा ही सच्ची मानव सेवा है की भावना से वितरण कर विश्व दिव्यांग दिवस मनाया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

You cannot copy content of this page