दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अश्विन रुचि कासलीवाल परिवार को उज्जैन में मुनि प्रणूत सागर जी महाराज ने अपने 12वें दीक्षा दिवस पर धर्म माता-पिता के रूप में स्वीकार किया। पढ़िए राकेश जैन दद्दु की रिपोर्ट…
इंदौर। आज का दिन जैन समाज के लिए सौभाग्य का क्षण रहा। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अश्विन रुचि कासलीवाल परिवार को उज्जैन नगर में चातुर्मासरत श्रमण संस्कृति के महामहिम आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के परम शिष्य 108 मुनि प्रणूत सागर जी महाराज ने अपने 12वें दीक्षा दिवस पर अपनी मंगलमय देशना के दौरान धर्म माता-पिता के रूप में स्वीकार किया।
फेडरेशन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने बताया कि अश्विन रुचि कासलीवाल परिवार ने अपनी स्वर्गीय मातुश्री उषा जी कासलीवाल की पुण्य स्मृति में, महाराज श्री की प्रेरणा से उज्जैन नगर में समाज के असहाय समाजजनों के लिए एक बड़ा वृद्धाश्रम बनाने हेतु भूमि प्रदान की है। साथ ही उन्होंने अपने स्वार्जित धन से भवन निर्माण की घोषणा भी की है।
इस अनुकरणीय समाजसेवा के लिए फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी, महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, राकेश विनायका, हंसमुख गांधी, टीके वेद, सुशील पांड्या, अनिल गंगवाल एवं राष्ट्रीय संरक्षिका श्रीमती पुष्पा कासलीवाल सहित अनेक पदाधिकारियों ने अश्विन रुचि कासलीवाल परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी। उनके इस ऐतिहासिक मानव सेवा कार्य से दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन गौरवान्वित महसूस कर रहा है।













Add Comment