समाचार

अशोक पाटनी और सुशीला पाटनी की शादी की 50वीं सालगिरह : समाज ने प्रेषित कीं शुभकामनाएं


जैन समाज के भामाशाह, दानवीर, समाज शिरोमणि, जिनभक्त, गुरुभक्त समाजसेवी अशोक पाटनी और सुशीला पाटनी की शादी की 50वीं शादी की सालगिरह पर श्री यशोदय तीर्थ क्षेत्र कमेटी एवं जैन सौशल ग्रुप महरौनी ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।,पाटनी दंपति की दीर्घायु एवं कुशल जीवन की मंगल कामनाएं करते हुऐ जिन अभिषेक और शांतिधारा की। पढ़िए राजीव सिंघई मोनू की रिपोर्ट


ऐसे हैं भामाशाह अशोक पाटनी किशनगढ़ (आरके मार्बल)

एक असाधारण व्यक्तित्व है लेकिन बहुत साधारण है, हम बात कर रहे हैं एक ऐसे व्यक्ति की जो अपना जीवन एक साधारण परिवेश में जीते हैं लेकिन वह व्यक्तित्व एक असाधारण व्यक्तित्व का धनी है। जी हां, हम बात कर रहे हैं इस देश का गौरव ,जैन समाज का गौरव ,व्यवसाय का गौरव ,धर्म का गौरव, उदारमना व्यक्तित्व भामाशाह अशोक पाटनी आर के मार्बल। उनका जीवन सादगी से परिपूर्ण है, जिनकी अगर वैभव संपदा को देखा जाए तो विशाल नजर आएगा, लेकिन उनका जीवन सादा जीवन उच्च विचार को परिलक्षित करता है। आरके मार्बल समूह को राजस्थान में मार्बल किंग के नाम से जाना जाता है।

अशोक पाटनी आज एक जाना माना नाम है, लेकिन एक वक्त ऐसा था जब वह स्कूटर पर माचिस बेचा करते थे। लेकिन इससे उन्हें खासा फायदा नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने 1989 में मार्बल की खदान खरीदी, उसमें भी कुछ फायदा नहीं हुआ। बाद में जब उन्होंने पहली बार आचार्य विद्यासागर जी से आशीर्वाद लिया और उनके एक सुझाव पर अपना काम चालू किया। उन दिनों उनके पास सिर्फ एक लाख रुपए थे। उन्होंने अपने काम की शुरुआत की और एक ही साल में काम में तेजी आ गई। उनका काम लगातार बढ़ता गया। आज के समय में अशोक पाटनी मार्बल किंग हैं। आज वह इतने अमीर हैं कि उनके पास खुद का हेलिकॉप्टर है।

आरके मार्बल समूह का कारोबार विदेशों तक फैला हुआ है। इस समूह की राजस्थान और मध्यप्रदेश में मार्बल और ग्रेनाइट की कई खानें है। साथ ही यह ग्रुप सीमेंट के क्षेत्र में भी एक्टिव है, जिसके ब्रांड एंबेसडर सुपरस्टार अमिताभ बच्चन है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
18
+1
5
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page