समाचार

सर्वाेच्च अमेरिकी नागरिक सम्मान से अभिनंदित हैं अशोक भट्ट: परतापुर में किया गया नागरिक सम्मान 


अप्रवासी भारतीय अशोक भट्ट को अमेरिका में सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान करने पर वागड़ में भी उनका नागरिक अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने उनके सेवा कार्यों को याद करते हुए सराहना की। भट्ट ने भी सम्मान के प्रत्युत्तर में संबोधित कर युवाओं को प्रेरणास्पद जानकारी दी। पढ़िए परतापुर से यह खबर…


परतापुर। अप्रवासी वागड़वासी अशोक भट्ट का सोमवार को यहां सम्मान किया गया। स्थानीय प्रभाशंकर पंड्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुए सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि अशोक भट्ट ने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए संघर्ष जरूरी है। संघर्ष जितना अधिक होगा। सफलता भी उतनी ही बड़ी होगी। छोटी-छोटी चीजों को ध्यान रखकर अगर उनसे सीखें तो निश्चित ही जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

विद्यार्थियों से की आत्मीय लगाव की चर्चा

हर छोटी से छोटी बात से सीखने की प्रवृत्ति विकसित कर बाधाओं से हार न मान कर साहस और संघर्ष से राह बनाते हुए लक्ष्य की ओर आगे बढ़ें तो उसे प्राप्त करना असंभव नहीं होता। भट्ट ने विभिन्न कोर्स कर रहे विद्यार्थियों को भविष्य के लिए तैयार रहने, माता पिता की सेवा करने तथा भाई-बहनों के साथ आत्मीय लगाव के बारे में चर्चा की।

हाल ही में अमेरिका में हुआ है भट्ट का सम्मान 

हाल ही में अमेरिका सरकार ने वागड़ मूल के अप्रवासी भारतीय अशोक भट्ट को सर्वाेच्च नागरिक सम्मान प्रदान किया था। यह सम्मान उनको अमेरिका को मजबूत राष्ट्र के रूप में निर्माण में आजीवन सहयोग के लिए दिया गया। सम्मान प्राप्ति के बाद पहली बार वागड़ आने पर परतापुर में भी नागरिक अभिनंदन किया गया।

पूर्व विधायक पंड्या ने भट्ट के सेवा कार्य सराहे

सेवा संस्थान परतापुर की ओर से शॉल, ऊपरणा ओढ़ाया गया। पुस्तक, स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। पूर्व विधायक रमेश पंड्या ने कहा कि वागड़ की मिट्टी आदिकाल से आदमी को जीवन संघर्ष सिखाती रही है। इस मिट्टी ने कितने ही बिरलों को जन्म दिया है। भट्ट उन्हीं में से हैं। उन्होंने कहा कि वागड़ में जब भी किसी को किसी प्रकार के मार्गदर्शन की आवश्यकता हुई, इन्होंने खुले हृदय से सहयोग किया है।

सार्थक प्रयासों से ही सफलता संभव

कार्यक्रम में राजस्थान राज्य उपभोक्ता आयोग के सदस्य शैलेंद्र भट्ट ने भट्ट के जीवन संघर्ष को युवा पीढ़ी के लिए प्रेरक बताया। वागड़ के व्यक्ति का अमेरिका तक जाना और सफलता प्राप्त करना गौरव की बात है। क्षेत्र के युवाओं को देश और प्रदेश में किस तरह मौके मिल सकते हैं। इसकी जानकारी देने के सार्थक प्रयास सभी को करने चाहिए। विशिष्ट अतिथि उप जिला प्रमुख बांसवाड़ा डॉ. विकास बामनिया ने कहा कि युवाओं को इनके संघर्ष और उपलब्धि से सीख लेनी चाहिए।

यह नागरिक मौजूद रहे

इस अवसर पर हेमलता भट्ट, विनोद भट्ट, पीयूष लता भट्ट, सीइओ भूपेंद्र व्यास, परेश पंड्या, साहित्यकार हेमंत पाठक, नयनेश नागर ,यशदीप पटेल, सेवानिवृत कालूराम यादव, अजीत कोटिया गवर्निंग काउंसिल सदस्य महावीर इंटरनेशनल, उपाचार्य डॉ.हिमांशु शर्मा, सूर्यसिंह चौहान, आशीष शर्मा एवं सभी महाविद्यालय स्टाफ, छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। एनसीसी के विद्यार्थियों ने भी स्वागत किया। स्वागत गीत मयंक रावल ने प्रस्तुत किया। संचालन दीपक पंड्या ने किया एवं आभार प्राचार्य डॉ.रमेशचंद्र मंगल ने माना।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page