आर्यिका ज्ञानमति माताजी का मंगलवार को 70 वां संयम दिवस अयोध्या जी में मनाया गया। मंगलवार को आदिनाथ भगवान का दूध अभिषेक तथा शांतिधारा की गई। मां अन्नपूर्णा रोगी सेवा संस्थान धामनोद की ओर से नगर के हॉस्पिटल में रोगियों और उनके परिजनों को भोजन के साथ में आम रस की सेवाएं प्रदान की। धामनोद से दीपक जैन प्रधान की पढ़िए यह खबर…
धामनोद। आर्यिका ज्ञानमति माताजी का मंगलवार को 70 वां संयम दिवस अयोध्या जी में मनाया गया। मंगलवार को आदिनाथ भगवान का दूध अभिषेक तथा शांतिधारा की गई। डॉ. जीवनप्रकाश शास्त्री ने बताया कि 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ का गर्भ कल्याणक भी मनाया गया। 70 किलो फल से अर्घ्य चढ़ाया गया। ज्ञानमति माताजी को नवीन पिच्छिका भी प्रदान की और शास्त्र भी दिया गया। कार्यक्रम में बालिकाओं ने माताजी के संयम पर गाने की सुंदर प्रस्तुति दी। बालिकाओं ने नृत्य किया। अयोध्या जी में माताजी के 70वें संयम दिवस पर सभी माताजी, क्षुल्लक जी और सभी श्रावकों-श्राविकाओं में हर्ष था। महोत्सव स्वामी रविन्द्र कीर्ति के मार्गदर्शन में मनाया गया। साध्वी चंदना मति माताजी के मार्ग दर्शन में हुआ।
धामनोद में माताजी नाम से प्राचीन मंदिर बिखरोन में शांतिधारा की गई। मां अन्नपूर्णा रोगी सेवा संस्थान धामनोद की ओर से नगर के हॉस्पिटल में रोगियों और उनके परिजनों को भोजन के साथ में आम रस की सेवाएं प्रदान की। संस्थान के अध्यक्ष दीपक प्रधान ने बताया कि सेवा संस्थान में आचार्य वर्धमान सागरजी की प्रेरणा से प्रथमाचार्य शांतिसागरजी महाराज के शताब्दी वर्ष में सेवा अनेक प्रकल्प चलाए जा रहे हैं।













Add Comment