जैसवाल जैन उपरोचियां समाज के होनहार अरनव जैन ने University of California, America से Data Science और Economics में डिग्रियां प्राप्त की। अब उनका मास्टर कोर्स University of Columbia, America में होगा। पढ़िए मनोज जैन नायक की रिपोर्ट…
मुरैना/आगरा। जैसवाल जैन उपरोचियां समाज के होनहार बालक अरनव जैन ने अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया से डिग्री प्राप्त की है। भारत के सुप्रसिद्ध उद्यमी एवं वरिष्ठ समाजसेवी प्रदीप जैन पीएनसी के अनुसार, मेरे भतीजे अरनव जैन को दो डिग्रियां University of California से प्राप्त हुईं। अरनव जैन शुरू से ही मेधावी छात्र रहे और उनकी स्कूलिंग भारत के प्रसिद्ध Doon School, देहरादून से हुई, जहां वे टॉपर रहे। इसके बाद उनका एडमिशन Graduate Course के लिए University of California, America में हो गया। उन्होंने अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अटूट मेहनत की और ज्ञान के बल पर एक साथ दो प्रमुख डिग्रियां – Data Science और Economics – प्राप्त कीं।
छोटा बेटा मृदुभाषी, धैर्यशील और होनहार हैं
अरनव की यह उपलब्धि उनके शिक्षा के प्रति जुनून और समर्पण का प्रतीक है। अब अरनव का admission अमेरिका की University of Columbia में मास्टर डिग्री कोर्स के लिए हो गया है। अरनव पीएनसी परिवार की सेकंड जेनरेशन का सबसे छोटा बेटा है। वह मृदुभाषी, धैर्यशील और होनहार हैं। अरनव से किसी भी विषय में वार्ता करें, वे हमेशा मुस्कुराते हुए उत्तर देते हैं। इससे पूर्व, योगेश जैन के बड़े बेटे सक्षम ने Brunel University, London से Civil Engineering की डिग्री प्राप्त की थी और वर्तमान में अपने फैमिली बिजनेस में योगदान दे रहे हैं। दोनों भाइयों को परिवार और समाज की ओर से शुभकामनाएं दी गई हैं।













Add Comment