समाचार

पुष्पा देवी गांधी का अरिहंत शरण: जैन समाज मे शोक की लहर


हूमड़ समाज के वरिष्ठ समाजसेवी विमलचंद गांधी की धर्मपत्नी पुष्पा देवी गांधी का अरिहंत शरण हो गया है। उनके निधन से जैन समाज में शोक लहर । पढ़िए इंदौर से यह खबर…


इंदौर। हूमड़ समाज के वरिष्ठ समाजसेवी विमलचंद गांधी की धर्मपत्नी एवं विपिन एवं अनूप गांधी की माताजी पुष्पा देवी गांधी का अरिहंत शरण हो गया है। इससे जैन समाज में शोक व्याप्त है। समाजजनों ने दिव्य आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि दी है।

 वात्सल्य की प्रतिमूर्ति थीं पुष्पा देवी

पुष्पा देवी गांधी सहज, सरल एवं सादगी पसंद एक अनुभव समृद्ध, हंसमुख, मिलनसार एवं वात्सल्य से परिपूर्ण विनम्र स्वभावी एवं धर्मनिष्ठ गृहिणी और गांधी परिवार की राजमाता थीं।

सद्भाव और एकता की मिसाल

गांधी परिवार के सदस्यों में आज संस्कार, परस्पर सद्भाव और एकता दिखाई देती है तो उसका सारा श्रेय भी पुष्पा देवी गांधी को है।

इन्होंने श्रद्धांजलि दी

डॉ. जैनेंद्र मनोरमा जैन और राजेश (दद्दू) मुक्ता जैन ने कहा कि उनके निधन पर हम अपने परिवार की ओर से श्रद्धांजलि देते हैं। प्रभु से प्रार्थना हैं कि वह दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं गांधी परिवार को दु:ख की इस घड़ी में धैर्य एवं शांति प्रदान करें।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page