अर्हं ध्यान योग के प्रणेता मुनि श्री प्रणम्य सागर जी महाराज के आशीर्वाद से अर्जुन एन्क्लेव आवासीय सोसाइटी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अर्हं ध्यान योग शिविर का आयोजन किया गया। संयोजक प्रभात जैन ने बताया कि योग प्रशिक्षक अन्तरपा पीयूष जैन एवं साक्षी जैन ने अर्हं ध्यान एवं आसन, हस्त उत्तान, हस्त पाद, कटी चक्र और मंडूक आसन कराए। पढ़िए प्रणीत जैन की रिपोर्ट…
रायपुर। अर्हं ध्यान योग के प्रणेता मुनि श्री प्रणम्य सागर जी महाराज के आशीर्वाद से अर्जुन एन्क्लेव आवासीय सोसाइटी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अर्हं ध्यान योग शिविर का आयोजन किया गया। संयोजक प्रभात जैन ने बताया कि योग प्रशिक्षक अन्तरपा पीयूष जैन एवं साक्षी जैन ने अर्हं ध्यान एवं आसन, हस्त उत्तान, हस्त पाद, कटी चक्र और मंडूक आसन कराए। उसके बाद फाइव क्लेप्स जो कि हमारे हाथों के एक्यूप्रेशर प्वाइंट्स पर आधारित है, इसके पश्चात पांच मुद्रा जो हमारे शरीर के पांचों केन्द्रों को एक्टिवेट करती है, को भी कराया गया। इसके उपरांत प्राणायाम और कायोत्सर्ग कराया गया। अर्हं नाद एवं पूज्य मुनि श्री प्रणम्य सागर जी महाराज जी की आवाज में प्रार्थना कराई गई। इस मौके पर डॉ. शैलेन्द्र भार्गव, योगी भैया, मनोहर अठवानी, मनोज सराफ, अवध राम साहू, साकेत पापड़ीवाल एवं महिला वर्ग से सीमा जैन, पूजा गुप्ता, चांदनी मूलचंदानी, गीता, विनीता, साधना, सुरभि ठाकुर, पुष्पा साहू, रिया, सभी लोगों ने यह प्रण लिया कि हम ध्यान और योग को अपने जीवन में उतारने की कोशिश करेंगे। अंत में लोगों से पूछा गया कि आप को यह तीन दिवसीय ध्यान एवं योग शिविर कैसा लगा। अपना अनुभव शेयर करते हुए सीके साहू ने बताया कि मुझे बहुत अच्छा लगा। एक सिस्टम से करना सीखा। नवीन अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया और योग प्रशिक्षक पीयूष जैन एवं साक्षी जैन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप ने हम सोसाइटी वासियों को जगाया है।
इसके लिए आप दोनों का बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया। अंत में सभी ने अपने जीवन मे ध्यान एवं योग को उतारने का संकल्प लिया। जाते-जाते पीयूष जैन एवं साक्षी जैन ने कहा कि आप लोगों ने जो अपना समय दिया और उत्साह दिखाया, साथ ही बहुत अच्छे से आप लोगों ने सीखा। इसे आप आगे भी जारी रखें। सभी का आभार सभी को धन्यवाद दिया।













Add Comment