समाचार

कमला नगर जैन मंदिर में चल रहा है दस दिवसीय अर्हं धर्म शिविर : साधना, अध्ययन और संस्कृति का अद्भुत संगम, युवाओं व बच्चों की बढ़ रही भागीदारी


आगरा के कमला नगर स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में दशलक्षण महापर्व के अंतर्गत दस दिवसीय अर्हं धर्म शिविर का आयोजन हो रहा है। इसमें साधना, अध्ययन और सांस्कृतिक गतिविधियों का अद्भुत समन्वय देखने को मिल रहा है। पढ़िए मनोज जैन बाकलीवाल की ख़ास रिपोर्ट…


आगरा के कमला नगर स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर डी ब्लॉक में इस बार दशलक्षण महापर्व के अंतर्गत एक विशेष दस दिवसीय अर्हं धर्म शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर पूज्य मुनिश्री प्रण्म्यसागर जी महाराज की प्रेरणा और आशीर्वाद से प्रारंभ हुआ है। इस शिविर का संचालन अर्हं फाउंडेशन की प्रशिक्षित सम्प्रेषिका साक्षी जैन (जबलपुर) कर रही हैं, जो पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से दस धर्मों को सरल भाषा में समझा रही हैं। प्रवचन के बीच-बीच में पूज्य मुनिश्री प्रण्म्यसागर जी महाराज की क्लिपिंग भी दिखाई जाती है, जिससे विषय और अधिक स्पष्ट हो रहा है।

यही है शिविर के दिनभर का सिड्यूल 

शिविर की दिनचर्या प्रातः 5:45 बजे अर्हं ध्यान से शुरू होती है। इसके बाद 6:15 से 7:15 तक अभिषेक-शांतिधारा, 7:30 से 8:30 तक सामूहिक कक्षा और 8:30 से 10:00 तक संगीतमय सामूहिक पूजन कराया जा रहा है, जिसमें तत्वार्थसूत्र विधान भी शामिल है। दोपहर 3 से 4 बजे तक तत्वार्थसूत्र पर कक्षा आयोजित होती है। शाम को 7 बजे आरती, 7:30 से 8:30 तक सांयकालीन कक्षा और उसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस शिविर में जहां संपूर्ण समाज भाग ले रहा है, वहीं विशेषकर युवा और बच्चे भी बड़ी संख्या में आकर्षित हो रहे हैं। समाज के बीच इस अनूठे शिविर की भूरी-भूरी प्रशंसा की जा रही है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page