समाचार

अर्घ्य 128 कर्म दोष रहित करने के लिए चढ़ाए जाते हैं : श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर सेक्टर 7 में चल रहा श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान


नगर के श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर सेक्टर 7, आवास विकास कॉलोनी सिकंदरा में शनिवार को श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ के पांचवे दिन विधान के अंतर्गत भगवान महावीर का अभिषेक हुआ एवं शांतिधारा हुई। आगरा से पढ़िए, यह खबर…


आगरा। नगर के श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर सेक्टर 7, आवास विकास कॉलोनी सिकंदरा में शनिवार को श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ के पांचवे दिन विधान के अंतर्गत भगवान महावीर का अभिषेक हुआ एवं शांतिधारा हुई। बाल ब्रह्मचारी पीयूष भैया जी जबलपुर के निर्देशन में विधान में 128 अर्घ्य चढ़ाये गए l ये 128 अर्घ्य 128 कर्म दोष रहित करने के लिए चढ़ाये जाते हैं। पूजन में सामूहिक रूप से सभी इंद्र-इंद्राणियो ने अर्घ्य चढ़ाने का सौभाग्य प्राप्त किया l संगीतमय विधान में संगीतकार विमल जैन एंड पार्टी के द्वारा मधुर से संगीतकार ने साथी कलाकारों द्वारा संगीतमय पूजन और विधान कराया जा रहा है और वो अपनी मनमोहक आवाज से पूजन और विधान में इंद्रों और इंद्राणियों को झूमने पर मजबूर कर देते हैं।

 भगवान की भक्ति कभी बेकार नहीं जाती

बाल ब्रह्मचारी पीयूष शास्त्री ने बताया कि सिद्धचक्र विधान में विशेष रूप से सिद्धो की आराधना की जाती है सिद्ध भगवान आठ कर्मो से रहित होते है। संसारी जीव कर्मो के चक्र में फंसकर दुखी होता है और वह संसार में भटकता रहता है। प्रभु की आराधना प्रभु बनने के लिए की जाती है। भगवान की भक्ति कभी बेकार नहीं जाती। यदि नारकी जीव भी भगवान की भक्ति करता पशु पक्षी भी करते हैं। देवता भी करते हैं। किसकी भक्ति कभी निष्फल नहीं जाती। भक्ति में श्रद्धा ज्यादा और प्रर्दशन कम होना चाहिए। श्रद्धा हनुमान जी की तरह होनी चाहिए। श्रीराम के प्रति पूरा जीवन ही समर्पित कर दिया था। समर्पण का नाम ही श्रृद्धा है, कुछ पाने के लिए कुछ खोना पड़ता है। प्रभु को पाने के लिए अपना अहंकार खोना पड़ेगा।भक्ति करते रहो एक ना एक दिन प्रभु ज़रूर मिलेंगे l

यह समाजजन मौजूद रहे

इस मौके संयोजक अशोककुमार जैन, अध्यक्ष राजेश बैनाड़ा, मंत्री विजय जैन निमोरब, कोषाध्यक्ष मगन कुमार, अरुण जैन, महेशचंद जैन, अनिल आदर्श जैन, सतेंद्र जैन, राकेश जैन, सतेंद्र जैन, रामप्रकाश जैन, अतुल जैन, प्रमोद जैन, विवेक जैन, अंकित जैन, संजीव जैन, मीडिया प्रभारी राहुल जैन और सकल जैन समाज मौजूद था। मीडिया प्रभारी राहुल जैन ने बताया कि एक मार्च को पीयूष भैया के सानिध्य में सुबह 8 बजे से शांतिधारा, सिद्धचक्र महामंडल विधान होगा l

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page