अरथूना फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज की ओर से ऐतिहासिक धर्म नगरी में पर्यूषण पर्व में 16 उपवास की तपस्या करने वाले तपस्वियों के तप की अनुमोदना कर उनका बहुमान किया गया। अरथूना से पढ़िए, यह खबर…
अरथूना। फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज की ओर से ऐतिहासिक धर्म नगरी अरथूना में पर्यूषण पर्व में 16 उपवास की तपस्या करने वाले तपस्वियों के तप की अनुमोदना कर उनका बहुमान किया गया। आयोजन मे श्री पवित्रमती माताजी के मांगलिक सान्निध्य एवं आशीर्वाद के साथ फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के संस्थापक एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजीत कोठिया, राजेंद्र कोठिया, महिला प्रकोष्ठ की निशा कोठिया ने सभी तपस्वियों के तप की अनुमोदना कर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर महेंद्र देवड़िया, संजय दोसी , महेंद्र दोसी, राहुल दोसी, सुनील दोसी, पलाश दोसी, मीनाक्षी शाह, रजनी दोसी, प्रीति शाह, कोमल शाह, मनीषा दोसी, पूजा शाह, मनीषा सुनील, वीणा पंचौरी तथा रंजना पंचोरी को फेडरेशन की ओर से शुभकामनाएं दी गई।
कोठिया ने कहा कि आर्यिका श्री पवित्रमति माताजी के सान्निध्य में इस वार तप करने वाले 80 से अधिक श्रावक श्राविकाओं ने न केवल तप की महिमा बताई वरन अरथूना की धर्म ध्वजा पूरे देश में आलोकित कर दी है। ऐसे सभी तपस्वियों पर फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज गर्व करता है और उनको मिच्छामि दुक्कड़म कहकर उनकी साता पूछते हुए सभी की भूरी-भूरी प्रशंसा करता है।













Add Comment