केंद्र सरकार की ओर से प्रदत्त ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। निःशुल्क बनने वाले ई-श्रम कार्ड जैन मंदिरों में पुजारी और कर्मचारियों के लिए बनाए जा रहे हैं। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…
इंदौर। केंद्र सरकार की ओर से प्रदत्त ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। निःशुल्क बनने वाले ई-श्रम कार्ड जैन मंदिरों में पुजारी और कर्मचारियों के लिए बनाए जा रहे हैं। ई-श्रम कार्ड के लाभ बताते हुए कहा गया कि इस कार्ड के बन जाने से कार्ड धारक को 60 वर्ष की उम्र के बाद 3 हजार रुपए महीना पेंशन मिलेगी। किसी कारण वश दिव्यांगता होने पर 1 लाख और 2 लाख मृत्यु बीमा के रूप में प्रदान किए जाएंगे। रजिस्ट्रेशन होने के बाद सरकार की ओर से एप्रूवल होने के बाद हर महीने एक हजार रुपए की आर्थिक सहायता भी मिलेगी।
कार्ड बनवाने के नियमों के तहत आधार कार्ड और बैंक खाता मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए। कार्ड धारी की मासिक आय 15 हजार से कम हो और वह आयकर भुगतान न करता हो। अपील यह भी की गई है कि गवर्मेन्ट की लिंक पर जाकर फार्म भरकर मंदिर के पुजारी और कर्मचारियों के ई-श्रम कार्ड बनवाकर उन्हें लाभ पहुंचाएं।













Add Comment