समाचार

गिरनार पद यात्रा के लिए संगठित होने का दिया संदेश - मुनिश्री आदित्य सागरजी : इंदौर सकल जैन समाज ने श्री नेमि-गिरनार धर्म पद यात्रा का किया समर्थन


मुनिश्री आदित्य सागर जी महाराज ने अंजनीनगर में आयोजित समर्थन सभा में नेमि-गिरनार धर्म पदयात्रा के लिए मार्गदर्शन और आशीर्वाद दिया। नई दिल्ली से पधारे विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन ने गिरनार जी की 101 दिवसीय 1500 किमी लंबी धर्म पदयात्रा की संपूर्ण जानकारी दी। इंदौर सकल जैन जैन समाज ने इस धर्म पदयात्रा का समर्थन करते हुए अपने सुझाव और मार्गदर्शन प्रदान किए। इंदौर से पढ़िए श्रीफल जैन न्यूज के उपसंपादक प्रीतम लखवाल की यह खबर…


इंदौर।अंजनीनगर में विराजित मुनिश्री आदित्य सागर जी महाराज ने नई दिल्ली से गिरनार जी तक की धर्म पदयात्रा के लिए मार्गदर्शन और आशीर्वाद दिया है। नई दिल्ली से गिरनार जी के लिए 101 दिवसीय 1500 किमी लंबी धर्म पदयात्रा में जैन समाज को जागरूक कर समर्थन लेने के लिए शनिवार को अंजनीनगर संत भवन में विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन ने कार्यकारिणी सहित उपस्थित होकर इंदौर सकल जैन समाज और मुनिश्री आदित्यसागर जी महाराज के मार्गदर्शन के लिए निवेदन किया। इससे पूर्व उन्होंने संपूर्ण धर्म पदयात्रा की जानकारी सभी को प्रदान की। इस अवसर पर मुनिश्री आदित्य सागर जी महाराज ने कहा कि यह प्रसंग बहुत मार्मिक है। व्यवस्थाएं अव्यवस्थित हैं। मैं यह कहना चाहता हूं कि गिरनार जी की सुरक्षा के लिए सभी जैन समाज को एकजुट होना पड़ेगा। मुनिश्री ने यह भी कहा कि शूद्र को जीतना है तो शक्ति चाहिए। यह शक्ति हमें संगठित होने से ही मिल सकती है। मुनिश्री ने अपने संदेश में यह भी कहा कि हम क्षत्रिय हैं और हम व्यापारी भी हैं। मुनिश्री के मार्गदर्शन और समर्थन प्राप्त होने के बाद सभी उपस्थिति अतिथि महानुभावों ने इसकी अनुमोदना की। इससे पूर्व मंगलाचरण ओम पटोदी ने प्रस्तुत किया।

इन्होंने किया धर्म पदयात्रा का समर्थन

इंदौर सकल जैन समाज की ओर से नकुल पाटौदी, निर्मल कासलीवाल, इंदर सेठी, डीके जैन, आनंद कासलीवाल, जैनेश झांझरी, डीएसपी डीके जैन, स्वप्निल जैन, हरीश जैन, देवेंद्र सेठी, हेमंत जैन, देवेंद्र सेठी, महेंद्र पहाड़िया आदि ने संबोधित करते हुए धर्म पदयात्रा का समर्थन करते हुए अपने महत्वपूर्ण सुझाव प्रदान किए व  नेमिनाथ-गिरनारजी पद यात्रा से संबंधित पोस्टर का विमोचन भी किया। पोस्टर विमोचन में अभय पाटोदी, स्वप्निल जैन व श्रीफल जैन न्यूज संपादक रेखा जैन भी मौजूद थे।

धर्म पदयात्रा की जानकारी दी

दिल्ली से गिरनार जी तक 1500 किमी की धर्म पदयात्रा के बारे में बताते हुए विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन ने कहा कि जैन समाज अपने तीर्थों के लिए हमेशा से लड़ता आया है। नेमिनाथ गिरनाजी धर्म पदयात्रा दिल्ली के बलवीरनगर से आरंभ होकर भगवान नेमिनाथ की जन्मस्थली शौरीपुर पहुंचेगी। इसका समापन गिरनारजी मोक्ष स्थली पर संपन्न होगी। दिल्ली से प्रथम बार होने वाली विशाल धर्म पदयात्रा के बारे में बताते हुए जैन ने बताया कि गिरनार जी पर सुरक्षित दर्शन के लिए गुजरात उच्च न्यायालय ने 17 फरवरी 2005 के आदेश दिया है। कोर्ट ने पुलिस को भी निर्देश दिए हैं। सभा का संचालन मयंक जैन और आभार प्रदर्शन महावीर पाटोदी ने किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
9
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page