समाचार

आवाज के जादूगर अनुराग को स्वर ऋषि की उपाधि : प्रख्यात भजन सम्राट अनूप जलोटा ने किया सम्मानित 


दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के कार्यकारिणी सदस्य एवं समग्र जैन समाज के रत्न अनुराग जैन को भजन सम्राट अनूप जलोटा ने ‘स्वर ऋषि’ की उपाधि से अलंकृत किया है। उनके इस सम्मान से दिगंबर जैन समाज के श्रेष्ठिजनों ने हर्ष जताया है और अनुराग को बधाइयां दी है। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के कार्यकारिणी सदस्य एवं समग्र जैन समाज के रत्न अनुराग जैन को भजन सम्राट अनूप जलोटा ने ‘स्वर ऋषि’ की उपाधि से अलंकृत किया है। उनके इस सम्मान से दिगंबर जैन समाज के श्रेष्ठिजनों ने हर्ष जताया है और अनुराग को बधाइयां दी है। समाजजनों ने कहा कि मां अहिल्या की नगरी के जैन कुल गौरव अनुराग आकाशवाणी में उद्घोषक हैं और अपनी आवाज से समाज को पहचान दिलाई।

आवाज के इस शहंशाह, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के कार्यकारणी सदस्य एवं समग्र जैन समाज के रत्न अनुराग जैन को सुप्रसिद्ध भजन सम्राट अनूप जलोटा से ‘स्वर ऋषि’ की उपाधि प्राप्त किए जाने पर इंदौर दिगंबर जैन समाज के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. जैनेंद्र जैन, महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी, हंसमुख गांधी, टीके वेद, राकेश विनायका, राजेश जैन दद्दू, भूपेंद्र जैन, विपुल बांझल, मयंक जैन एवं फेडरेशन की राष्ट्रीय शिरोमणि संरक्षिका पुष्पा कासलीवाल, रेखा जैन, मुक्ता जैन आदि ने बधाई दी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
1
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page