1989 बैच के आईएएस अधिकारी और वर्तमान में सड़क परिवहन विभाग में सचिव अनुराग जैन मध्य प्रदेश के अगले मुख्य सचिव होंगे। अनुराग जैन मूलतः ग्वालियर के रहने वाले हैं। वह आईआईटी खड़गपुर में बीटेक ऑनर्स इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 1986 बैच के मैरिट होल्डर रहे हैं। पढ़िए श्रीफल जैन न्यूज से रेखा जैन की रिपोर्ट….
इंदौर। 1989 बैच के आईएएस अधिकारी और वर्तमान में सड़क परिवहन विभाग में सचिव अनुराग जैन मध्य प्रदेश के अगले मुख्य सचिव होंगे। अनुराग जैन मूलतः ग्वालियर के रहने वाले हैं। वह आईआईटी खड़गपुर में बीटेक ऑनर्स इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 1986 बैच के मैरिट होल्डर रहे हैं। वे मैरिट सूची में दूसरे नंबर पर थे। इसके वे 2005 में मैक्सवेल स्कूल यूनिवर्सिटी ऑफ सिरैक्यूज, यूएसए से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में एम.ए किया। आईएएस बनने के बाद अनुराग जैन की पहली पोस्टिंग असिस्टेंट कलेक्टर के रूप में सागर में 6 जून 1990 में हुई थी। वे 26 अगस्त 1991 तक यहां पदस्थ रहे। वर्ष 2023 में उन्हें प्रधानमंत्री पुरस्कार भी प्राप्त हुआ था।
टेनिस खिलाड़ी भी रहे हैं अनुराग जैन
बताया जा रहा है कि अनुराग जैन राष्ट्रीय स्तर के टेनिस खिलाड़ी भी रहे हैं। वह नेशनल लेवल पर वह 11 मेडल जीत चुके हैं। इसके अलावा क्रिकेट में भी उन्होंने मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया है। साथ ही ई-गवर्नेंस को लेकर भी अनुराग जैन को अवार्ड मिल चुका है।

मोदी 3.0 में अहम मंत्रालय
अनुराग जैन को मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इस मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालने से पहले, जैन 2019 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे थे, जहां उन्हें कमलनाथ सरकार के वित्त विभाग का जिम्मा सौंपा गया था।
पूर्व सीएम शिवराज के कार्यकाल में रह चुके हैं सचिव
अनुराग जैन को 30 मई, 2020 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति थे। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में दो बार सचिव रह चुके हैं। इसके अलावा जैन वित्त प्रबंधन में विशेषज्ञ हैं। साल 2019 में कमलनाथ की सरकार में उन्हें वित्त विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वो दिसंबर 2013 से जनवरी 2014 तक इम्पोर्ट एक्सपोर्ट बैंक के कार्यवाहक अध्यक्ष और कार्यवाहक प्रबंध निदेशक भी रहे हैं।
इन जिलों के कलेक्टर रह चुके हैं अनुराग जैन
अनुराग जैन पहली बार साल 1997 में मंडला के कलेक्टर बने थे। इसके बाद मंदसौर और भोपाल के कलेक्टर बने थे। साल 2005 में मुख्यमंत्री के सचिव रहे। फिर साल 2011 में उन्हें वित्तीय मंत्रालय में संयुक्त सचिव बनाया गया। इसके बाद 2018 में मध्य प्रदेश सरकार के वित्त विभाग में प्रमुख सचिव पद दिया गया।
हाईवे मैन कहते हैं लोग
अभी अनुराग जैन सड़क परिवहन मंत्रालय में सचिव हैं। मंत्रालय के कई ड्रीम प्रोजेक्ट को उन्होंने रफ्तार दी है। भूमि और अनुबंधों से जुड़े मसले को झट से सुलझाकर आगे बढ़ाया है। सारी अड़चनों को दूर कर उन्होंने प्रोजेक्ट की डिलीवरी समय पर दी है। इसके साथ ही पीएम गति शक्ति परियोजना को अनुराग जैन ने गति दी है। इसकी वजह से दिल्ली में लोग इन्हें हाईवे मैन भी कहते हैं। इनके नेतृत्व में सड़क एवं परिवहन विभाग में कई नवाचार भी हुए हैं।
चौबीसों घंटे रहते हैं एक्टिव
वहीं, उनके जानने वाले बताते हैं कि अनुराज जैन हमेशा वर्क मोड में ही रहते हैं। साथ ही सहकर्मियों के साथ भी व्यवहार अच्छा रहता है। वह नई सोच के साथ बिना प्रेशर के काम करते हैं।
जन धन खाते के वक्त भी खींचा सबका ध्यान
वित्त मंत्रालय में अनुराग जैन संयुक्त सचिव रहे हैं। यूपीए की सरकार के दौरान उन्होंने वित्तीय समावेशन योजना लागू करने में मदद की थी। फिर प्रधानमंत्री जन धन योजना को लागू करने में भी उनकी भूमिका बड़ी थी। इसके बाद ही वह लाइम लाइट में आए। अगली तैनाती उनकी प्रधानमंत्री की टीम हो गई।
ई-गवर्नेंस के लिए मिल चुका है अवॉर्ड
आईएएस अनुराग जैन को कई बड़े अवॉर्ड भी मिल चुके हैं। ई-गवर्नेंस के लिए उन्हें केंद्र सरकार द्वारा वेब रत्न पुरस्कार दिया गया था। आईएएस जैन की सूचना और प्रौद्योगिकी को लेकर रुचि है।
श्रीफल जैन न्यूज़ परिवार द्वारा बहुत बहुत बधाईया













Add Comment