समाचार

जैन समाज में हर्ष : अनुराग जैन बने मध्य प्रदेश के 35वें चीफ सेक्रेटरी


1989 बैच के आईएएस अधिकारी और वर्तमान में सड़क परिवहन विभाग में सचिव अनुराग जैन मध्य प्रदेश के अगले मुख्य सचिव होंगे। अनुराग जैन मूलतः ग्वालियर के रहने वाले हैं। वह आईआईटी खड़गपुर में बीटेक ऑनर्स इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 1986 बैच के मैरिट होल्डर रहे हैं। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट….


भोपाल। 1989 बैच के आईएएस अधिकारी और वर्तमान में सड़क परिवहन विभाग में सचिव अनुराग जैन मध्य प्रदेश के अगले मुख्य सचिव होंगे। अनुराग जैन मूलतः ग्वालियर के रहने वाले हैं। वह आईआईटी खड़गपुर में बीटेक ऑनर्स इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 1986 बैच के मैरिट होल्डर रहे हैं। वे मैरिट सूची में दूसरे नंबर पर थे। इसके वे 2005 में मैक्सवेल स्कूल यूनिवर्सिटी ऑफ सिरैक्यूज, यूएसए से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में एम.ए किया।

आईएएस बनने के बाद अनुराग जैन की पहली पोस्टिंग असिस्टेंट कलेक्टर के रूप में सागर में 6 जून 1990 में हुई थी। वे 26 अगस्त 1991 तक यहां पदस्थ रहे। वर्ष 2023 में उन्हें प्रधानमंत्री पुरस्कार भी प्राप्त हुआ था। अनुराग जैन राष्ट्रीय स्तर के टेनिस खिलाड़ी भी रहे हैं। वह नेशनल लेवल पर वह 11 मेडल जीत चुके हैं। इसके अलावा क्रिकेट में भी उन्होंने मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया है। साथ ही ई-गवर्नेंस को लेकर भी अनुराग जैन को अवार्ड मिल चुका है।आपको मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इस मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालने से पहले, जैन 2019 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे थे, जहां उन्हें कमलनाथ सरकार के वित्त विभाग का जिम्मा सौंपा गया था।

जैन समाज ने दी बधाई

संपूर्ण जैन समाज की ओर से उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी जा रही हैं। इंदौर के दिगंबर जैन समाज के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. जैनेन्द्र जैन, महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका, राजेश जैन दद्दू, हंसमुख गांधी, टीके वेद, राजीव जैन, बंटी, परवार समाज महिला संगठन की अध्यक्ष मुक्ता जैन, सारिका जैन, पुष्पा कासलीवाल, रेखा जैन और अन्य समाज जनों ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page