आचार्य श्री अभिनंदन सागर महाराज के शिष्य अंतर्मुखी मुनि श्री पूज्य सागर महाराज एवं क्षुल्लक अनुश्रमण सागर महाराज का पूज्य वर्षायोग -2023 स्मृति नगर स्थित श्री 1008 मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन मंदिर में हो रहा है। मुनि पूज्य सागर महाराज ने मोदी जी की नसियां में चातुर्मास कर रहे आचार्य श्री विहर्ष सागर जी महाराज के दर्शन किए। पढ़िए यह रिपोर्ट…
इंदौर। अंतर्मुखी मुनि पूज्य सागर महाराज ने मोदी जी की नसियां में चातुर्मास कर रहे आचार्य श्री विहर्ष सागर जी महाराज के दर्शन किए और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। मुनि श्री ने आचार्य श्री के चरणों में निवेदन करते हुए कहा कि आप के आशीर्वाद से हम भी स्मृति नगर में धर्म की प्रभावना करेंगे और लोगों को धर्म के मार्ग पर आगे बढ़ाने का पुरुषार्थ करेंगे।

आप से आशीर्वाद चाहिए कि हम लोगों को इस प्रकार से तैयार करते रहें कि साधुओं की आहार-विहार और निहार के लिए प्रत्येक श्रावक सदा तैयार रहे। उनकी सही वैयावृत्ति करके वह पुण्य कार्य करे। अधिक से अधिक श्रावक स्वाध्याय की परंपरा से जुड़े, तभी वास्तव में जैन धर्म को समझ सकते हैं तो आज आप हमें ही आशीर्वाद दें कि हम अपने उद्देश्य में सफलता हों।













Add Comment