समाचार

अंतर्मुखी मुनि पूज्य सागर जी महाराज का मंगल प्रवेश 18 मार्च को: औंकारेश्वर रोड रेलवे गेट पर होगी भव्य अगवानी 


अंतर्मुखी मुनि श्री पूज्य सागर जी महाराज का नगर में भव्य मंगल प्रवेश 18 मार्च को सुबह 8 बजे औंकारेश्वर रोड रेलवे गेट से होगा। नगर के दिगंबर समाजजन मुनि श्री की मंगल अगवानी करेंगे। जुलूस के रूप में नगर में लाया जाएगा। श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में दर्शन करने के उपरांत सभा होगी। सनावद से पढ़िए सन्मति जैन काका की यह खबर…


सनावद। निमाड़ की माटी के लाल आचार्य श्री अभिनंदन सागर जी महाराज के शिष्य अंतर्मुखी मुनि श्री पूज्य सागर जी महाराज का नगर में भव्य मंगल प्रवेश 18 मार्च को सुबह 8 बजे औंकारेश्वर रोड रेलवे गेट से होगा। समाज प्रवक्ता सन्मति जैन काका ने बताया कि मुनि श्री की मंगल अगवानी सोमवार सुबह रेलवे गेट पर सभी समाजजन करेंगे। सभी समाजजन मुनिश्री के साथ जूलूस के रूप में नगर के सभी जैन मंदिरों के दर्शन कर श्री दिगंबर पार्श्वनाथ बड़ा मंदिर जी में दर्शन कर मंदिर के सामने स्थित आचार्य शांति सागर वर्धमान देशना संत निलय में पहुंचेंगे। जहां जुलुस संपन्न होकर सभा के रूप में परिवर्तित होगा। जहां मुनि श्री मंच पर विराजित होंगे।

पाद प्रक्षालन और शास्त्र भेंट किया जाएगा

मुनिश्री के समक्ष छोटे बच्चों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया जाएगा। मुनि श्री के पाद प्रक्षालन कर शास्त्र भेंट किया जाएगा। इस अवसर पर मुनि श्री की दिव्य देशना होगी। कार्यक्रम के बाद मुनि श्री की आहारचर्या संपन्न होगी। शाम को गुरु भक्ति आरती और तत्त्व चर्चा होगी। इस अवसर पर मुनि सेवा समिति के अध्यक्ष मुकेश जैन ने सभी समाजजनों से कार्यक्रमों में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने का निवेदन किया हैं। साथ ही सकल जैन समाज का सामूहिक वात्सल्य भोज रखा गया है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page