आगरा में श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर राजा मंडी में चल रहे तीन लोक विधान के छठे दिन श्री पार्श्वनाथ भगवान का अभिषेक किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। आगरा से पढ़िए, राहुल जैन की यह खबर…
आगरा। श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर राजा मंडी में चल रहे तीन लोक विधान के छठे दिन श्री पार्श्वनाथ भगवान का अभिषेक किया गया। प्रथम अभिषेक करने का सौभाग्य संजीव जैन और दीपक जैन को मिला। शांति धारा करने का सौभाग्य तरुण जैन को मिला। नित्य नियम की पूजा के बाद तीन लोक विधान में सोमवार को मध्य लोक के उत्तराद्व के दूसरे अध्याय का वर्णन किया गया। पंडित अरुण शास्त्री ने पूजन के दौरान मध्य लोक के उत्तराद्व भाग के सभी अर्घ्य चढ़वाए और श्रीजी की क्रियाओं के बारे में बताया। नंदीश्वर द्वीप व पंचमैरू का विश्लेषण पूजा के माध्यम से किया। हेमलता जैन एंड पार्टी ने भजन से भक्ति करवाई। कार्यक्रम का संचालन निशांत जैन ने किया।
कार्यक्रम में मंदिर समिति के अनिल जैन, दिलीप बडजात्या, ललित जैन, सुभाषचंद्र जैन, निर्मल जैन, ज्ञानकुमार जैन, निशांत जैन, सुनील जैन, सम्यक जैन, रजनीश जैन, राहुल जैन, रोहित जैन, जैना जैन, मधु जैन, शोभा बडजात्या, सोनिया जैन, पूजा जैन, संजना जैन आदि मुख्य पात्रों के साथ विराजमान थे। सातवें दिन पंडित अरुण शास्त्री सुबह 7 बजे से अभिषेक, तीन लोक विधान करवाएंगे।













Add Comment