समाचार

आचार्य श्री विद्यासागर संत निलय में हुआ वार्षिक क्षेत्रीय अधिवेशन: बड़ी संख्या में उपस्थित हुए सभी शाखाओं के अध्यक्ष व मंत्री


आगरा के कमलानगर स्थित श्री 1008 महावीर दिगम्बर जैन मन्दिर के आचार्य श्री विद्यासागर संत निलय में भारतीय जैन मिलन आगरा का 29वां वार्षिक क्षेत्रीय अधिवेशन का आयोजन किया गया। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट…


आगरा। आगरा के कमलानगर स्थित श्री 1008 महावीर दिगम्बर जैन मन्दिर के आचार्य श्री विद्यासागर संत निलय में भारतीय जैन मिलन आगरा का 29वां वार्षिक क्षेत्रीय अधिवेशन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सौभाग्यशाली प्रदीप जैन पीएनसी द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। मंच का उद्घाटन सुनील कुमार जैन ने, चित्र अनावरण विजय गोयल जैन और सुरेश कुमार जैन ने, दीप प्रज्ज्वलन भोलानाथ सिंघई द्वारा किया गया।

प्रार्थना पाठ व स्वागत गीत गाए 

समारोह गौरव के रूप में भारतीय जैन मिलन के गीत सुरेश जैन रितुराज राष्ट्रीय विशेष संरक्षक वीर विजय जैन राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार जैन राष्ट्रीय महामंत्री प्रशासन तथा वीर मनोज कुमार जैन राष्ट्रीय महामंत्री संगठन उपस्थित थे। सभी गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत मनोज कुमार जैन सिंघई ने किया। जैन मिलन आगरा की वीरागनाओं की ओर से श्री महावीर प्रार्थना का पाठ व स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। मिलन गीत स्पर्श जैन व भावपूर्ण मनमोहक नृत्य अक्षरा जैन ने प्रस्तुत किया।

वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई 

इस दौरान क्षेत्रीय मंत्री वीर अवनी कुमार जैन निश्चित की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए अवगत कराया कि इस क्षेत्र में आगरा, अलीगढ़, एटा, हाथरस, मथुरा से कोसी कला सहित 29 शाखाओं स्वास्थ्य धार्मिक व सामाजिक क्षेत्र में कार्य कर रही है। क्षेत्रीय अध्यक्ष द्वारा सभी विशिष्ट कार्यकर्ताओं एवं सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर विजय जैन ने भारतीय जैन मिलन के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत

राष्ट्रीय महामंत्री वीर मनोज कुमार जैन ने केंद्र द्वारा केंद्रीय स्तर पर कराई गई प्रतियोगिता में क्षेत्र क्रमांक 9 के विजेताओं को पुरस्कृत किया राष्ट्रीय महामंत्री प्रशासन वीर अजय कुमार जैन ने क्षेत्र द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए वर्ष 2023-24 में किए जाने वाले कार्यक्रमों के विषय में दिशा निर्देश दिए तथा वर्ष 2023-24 के लिए क्षेत्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की। इस कार्यक्रम का संचालन अधिवेशन मुख्य संयोजक डॉ. राजीव जैन तथा वीरागंना सीमा जैन ने किया कार्यक्रम की व्यवस्था आगरा नगर की सभी शाखाओं के पदाधिकारी वीर एवं वीरागनाओं ने संभाली। अधिवेशन के समापन पर राष्ट्रीय संरक्षक अतिवीर अनिल जैन रईस ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अधिवेशन में वीर नरेंद्र कुमार जैन, डॉ. पदमचंद जैन, अनिल आदर्श जैन, अवनि जैन, सुनेश जैन, डॉ. पीके जैन, अवधेश कुमार जैन, संदीप जैन, मनोज जैन बाकलीवाल, सोमराज जैन, सुनील मोहन जैन, शुभम जैन, स्नेहा जैन, सुवीण जैन रईस समस्त सभी शाखाओं के अध्यक्ष व मंत्री उपस्थित रहे|

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page