समाचार

जैसवाल जैन सेवा न्यास की वार्षिक बैठक 27 को आगरा में : विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी 


जैसवाल जैन उपरोचियां समाज की सेवाभावी संस्था जैसवाल जैन सेवा न्यास की वार्षिक बैठक एमडी जैन कॉलेज आगरा में 27 सितंबर को होगी। मुरैना से पढ़िए, यह खबर…


मुरैना। जैसवाल जैन उपरोचियां समाज की सेवाभावी संस्था जैसवाल जैन सेवा न्यास की वार्षिक बैठक एमडी जैन कॉलेज आगरा में 27 सितंबर को होगी। अखिल भारतीय दिगम्बर जैसवाल जैन उपरोचियां सेवा न्यास के अध्यक्ष प्रदीप जैन पीएनसी आगरा एवं महामंत्री सीए कमलेश जैन गुरुग्राम ने बताया कि सेवा न्यास के समस्त न्यासियों की आगामी वार्षिक सभा शनिवार 27 सितंबर को सुबह 10 बजे से नारायण भवन, एमडी जैन कॉलेज, हरी पर्वत, आगरा में रखी गई हैं। इस वार्षिक बैठक में न्यास की पिछली मीटिंग की मिनट्स अप्रूव कराना, न्यास के कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुति, न्यास की 2024-25 का हिसाब किताब प्रस्तुत करना एवं बैलेंस सीट अप्रूव करवाना, न्यास की आगे की गतिविधियों के ऊपर चर्चा, ⁠न्यासियों के साथ क्षमावाणी मनाना एवं अन्य विषय अध्यक्ष जी की आज्ञा से रखे जा सकते हैं।

संस्था सजातीय बच्चों को शिक्षा प्राप्ति हेतु छात्रवृत्ति प्रदान करती है

सेवा न्यास के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी मनोज जैन नायक ने बताया कि एजेंडा में दिए गए उपरोक्त विषयों के अतिरिक्त भी अनेकों विषयों पर चर्चा हो सकती है। जिसमें न्यास परिवार की पारिवारिक परिचय पुस्तिका (टेलीफोन डायरेक्टरी) के प्रकाशन संबंधी एवं समाज के प्रतिभाशाली बच्चों के प्रोत्साहन हेतु प्रतिभा सम्मान के आयोजन पर भी विशेष रूप से विचार विमर्श किया जा सकता है। ज्ञात हो कि दिगंबर जैसवाल जैन उपरोचियां समाज की सेवाभावी संस्था अभा श्री दिगंबर जैसवाल जैन सेवा न्यास परिवार द्वारा प्रतिवर्ष सैकड़ों सजातीय बच्चों को शिक्षा प्राप्ति हेतु छात्रवृत्ति प्रदान करती है। प्रति वर्ष समाज के प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रतिभा सम्मान समारोह का एक भव्य आयोजन कर बच्चों का बहुमान करती है। साथ ही वर्षभर नेत्र चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कर जनमानस को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करती है।

चिकित्सा के लिए आर्थिक मदद भी 

समय समय पर आवश्यकतानुसार सजातीय बंधुओं की स्वास्थ्य चिकित्सा हेतु आर्थिक मदद भी करती है। इस संस्था के संपूर्ण भारतवर्ष की विभिन्न शैलियों से 150 से अधिक सदस्य हैं, जो तन मन धन से संस्था के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु सदैव प्रयासरत रहते हैं। इस बैठक में सम्मिलित होने वाले सभी सदस्यों की आवास व्यवस्था एवं सुमधुर नाश्ता व लंच की व्यवस्था नारायण भवन, एमडी जैन कॉलेज, हरि पर्वत, आगरा में की गई है। न्यास के अध्यक्ष एवं महामंत्री जी ने सभी सदस्यों से मीटिंग में समय पर पधारने की अपील करते हुए कहा कि, आपके सुझाव न्यास को एक नई दिशा देंगे, कृपया बैठक में अतिआवश्यक रूप से सम्मिलित होकर अपने महत्वपूर्ण सुझावों से अवगत अवश्य कराएं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page