गुदड़ी मंसूर खां स्थित श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में शनिवार को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्षिक कलशाभिषेक महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीजी का नित्य नियम पूजन के साथ हुआ। आगरा से पढ़िए, शुभम जैन की खबर…
आगरा। गुदड़ी मंसूर खां स्थित श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में शनिवार को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्षिक कलशाभिषेक महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीजी का नित्य नियम पूजन के साथ हुआ। जिसके बाद पंडित रविंद्र जैन शास्त्री के निर्देशन में उपस्थित इंद्रों ने श्रीजी की प्रतिमा को पांडुक शिला पर विराजमान कर स्वर्ण कलशों से अभिषेक की मांगलिक क्रियाएं संपन्न कीं। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर प्रभु शीतलनाथ के जयकारों से गुंजयामन हो गया। वहीं सांय 7 बजे संगीतमय में प्रभु शीतलनाथ की 108 दीपकों से मंगल आरती हुई और धार्मिक तंबोला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस मौके पर नरेश जैन, राकेश पार्षद,सुभाष जैन, वीरेंद्र जैन, जितेंद्र जैन, देवेंद्र जैन, अशोक जैन, प्रमोद जैन, धर्मेश जैन, प्रवेश जैन, फकीरचंद जैन, सुमन जैन, सुशीला जैन, मिथिलेश जैन, अल्पना जैन, समस्त गुदड़ी मंसूर खां के अलावा आस-पास की शैलियों के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त किया।













Add Comment